• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में स्मार्टफोन्स की सेल्स में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, Vivo को मिला पहला रैंक

भारत में स्मार्टफोन्स की सेल्स में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, Vivo को मिला पहला रैंक

दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 3.9 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी है

भारत में स्मार्टफोन्स की सेल्स में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, Vivo को मिला पहला रैंक

चीन की Vivo को V50 सीरीज के लिए टियर 1 और 2 शहरों में मजबूत डिमांड मिली है

ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 3.9 करोड़ यूनिट्स की हैं
  • इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का दूसरा स्थान है
  • Realme का लगभग 36 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ पांचवां रैंक है
विज्ञापन
देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत बढ़ी हैं। बहुत से नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च से सेल्स की रफ्तार बढ़ी है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दक्षिण कोरिया की Samsung का दूसरा स्थान है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 3.9 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस मार्केट में लगभग 81 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ Vivo का पहला स्थान है। इसके बाद सैमसंग ने लगभग 62 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सैमसंग का मार्केट शेयर 16 प्रतिशत का है। चीन की Oppo का लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ तीसरा स्थान है। इसके बाद Xiaomi ने भी लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। इन दोनों कंपनियों का मार्केट शेयर 13 प्रतिशत का है। 

चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Realme का लगभग 36 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ पांचवां रैंक है। दूसरी तिमाही में Realme का मार्केट शेयर लगभग नौ प्रतिशत का रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo को  V50 सीरीज के लिए टियर 1 और 2 शहरों में मजबूत डिमांड मिली है। इसके अलावा कंपनी की Y सीरीज को छोटे शहरों और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Oppo के स्मार्टफोन्स की ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए सेल्स बढ़ी है। कंपनी की A5 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। Oppo K13 सीरीज ने ई-कॉमर्स साइट्स पर मजबूत सेल्स की है। सैमसंग को विशेषतौर पर Galaxy A36 और Galaxy A56 से सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई है। कंपनी ने EMI के विकल्पों की पेशकश कर कस्टमर्स के लिए खरीदारी की सुविधा बढ़ाई है। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को भी लॉन्च किया है।  इस सेगमेंट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। हालांकि, Canalys का अनुमान है डिमांड को लेकर चुनौतियों के कारण इस पूरे वर्ष में स्मार्टफोन्स के मार्केट में कुछ गिरावट हो सकती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »