Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा

इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम हो सकता है। इस प्राइस पर यह इस सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा

Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • Vivo T5 Pro 5G में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo T5 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जाएगा। Vivo T5 Pro 5G में 9,020 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Pro 5G के लिए कंपनी की वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Vivo T5 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के रियर और फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा। 

इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम हो सकता है। इस प्राइस पर यह इस सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की 9,020 mAh की दमदार 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लगभग 37 मिनटों में एक प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। 

Vivo T4 Pro 5G में 6.77 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,392 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 और Adreno 722 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। Vivo T4 Pro 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »