Samsung की Galaxy S24 सीरीज की नोएडा की फैक्टरी में होगी मैन्युफैक्चरिंग

सैमसंग की नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं

Samsung की Galaxy S24 सीरीज की नोएडा की फैक्टरी में होगी मैन्युफैक्चरिंग

कंपनी की नई सीरीज का देश में शुरुआती प्राइस 79,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है
  • सैमसंग की नोएडा की फैक्टरी से देश की डिमांड का बड़ा हिस्सा पूरा होता है
  • Google भी अपने Pixel 8 स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग करेगी
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस सप्ताह की शुरुआत में Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि नई सीरीज के स्मार्टफोन्स की उसकी उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में मैन्युफैक्टरिंग की जाएगी। इन स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होगा। दुनिया भर में लोकप्रिय  iPhone की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। 

सैमसंग की भारत में यूनिट के प्रेसिडेंट और CEO, J B Park ने अमेरिका में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में बताया था कि Galaxy S24 सीरीज की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। कंपनी की नोएडा की फैक्टरी से देश की डिमांड का बड़ा हिस्सा पूरा किया जाता है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई Galaxy S23 सीरीज की भी इस फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग हुई थी। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google भी जल्द ही अपने फ्लैगशिप Pixel 8 स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रही है। सैमसंग की नई सीरीज का देश में शुरुआती प्राइस 79,999 रुपये है। 

इस सीरीज  का सबसे महंगा मॉडल Samsung Galaxy S24 Ultra है। इसका प्राइस 12 GB रैम +256 GB वेरिएंट के लिए 1,29,999 रुपये है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 12 GB + 512 GB और 12 GB+ 1TB वेरिएंट्स पेश किए हैं। इनके प्राइस क्रमश: 1,39,999 रुपये और 1,59,999 रुपये हैं। इस सीरीज के Galaxy S24 के 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज और  8 GB रैम +512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 79,999 रुपये 89,999 रुपये हैं। इसके अलावा Galaxy S24+ का 12 GB रैम + 256 GB वेरिएंट 99,999 रुपये  और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,09,999 में उपलब्ध है। 

कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में Galaxy AI फीचर का सपोर्ट अगले वर्ष के अंत तक दिया जाएगा। थर्ड पार्टीज से मिलने वाले AI फीचर्स पर अलग शर्तें लागू हो सकती हैं। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यूजर्स को इस फीचर के लिए कितनी कॉस्ट देनी होगी। इस फीचर के जरिए यूजर्स को रियल टाइम कॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने सैमसंग को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • कमियां
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरडका-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »