Samsung ने Galaxy S24 के लॉन्च से पहले Galaxy S23, S23+ का प्राइस 10,000 रुपये तक घटाया

सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइसेज पर डिस्काउंट दिख रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के प्राइस पर डिस्काउंट दिख रहा है
  • ये वास्तविक प्राइस से 10,000 रुपये तक कम पर खरीदे जा सकते हैं
  • कंपनी की नई Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को लॉन्च हो सकती है

इससे पहले भी सैमसंग नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले पुराने वेरिएंट्स के प्राइसेज घटाती रही है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को लॉन्च हो सकती है। इससे पहले कंपनी ने पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 और S23+ के भारत में प्राइसेज में कटौती की है। सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइसेज पर डिस्काउंट दिख रहा है। ये वास्तविक प्राइस से 10,000 रुपये तक कम पर खरीदे जा सकते हैं। 

सैमसंग के Galaxy S23 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का 69,999 रुपये है। पिछले वर्ष फरवरी में कंपनी ने इस स्मार्टफोन्स के दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 74,999 रुपये और 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसके अलावा Galaxy S23+ के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का डिस्काउंट के बाद प्राइस 84,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज का 94,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स का लॉन्च पर प्राइस क्रमशः 94,999 रुपये और 1,04,999 रुपये था। 

कंपनी की नई Galaxy S24 सीरीज 17 जनवरी को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च की जा सकती है। इससे पहले भी सैमसंग नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले पुराने वेरिएंट्स के प्राइसेज घटाती रही है। नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे। 

हाल ही में टिप्सटर Ishan Agarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स के कलर्स की जानकारी दी थी। Galaxy S24 को देश में ग्रे, येलो, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Galaxy S24+ के लिए वॉयलेट और ब्लैक और Galaxy S24 Ultra के टाइटेनियम ग्रे, येलो, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन्स में ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन कलर्स सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर एक्सक्लूसिव हो सकते हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट Galaxy S24 में कुछ धीमी UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। इसका कारण सैमसंग की कॉस्ट घटाने की कोशिश हो सकता है। दक्षिण कोरिया के ब्लॉग Naver ने एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S24 के 128 GB वर्जन में UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि,  Galaxy S24 के अन्य स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 हुए ₹10 हजार तक महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 हुए ₹10 हजार तक महंगे!
  2. ₹1325 सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  6. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  7. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  8. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  10. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.