Samsung की ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 9.96 इंच हो सकता है अनफोल्डेड डिस्प्ले

कंपनी के पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी से बेहतर माना जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 23:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन का टीजर दिखाया गया था। 

टिप्सटर Ice Universe ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को 29 सितंबर को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी का XR हेडसेट और नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले स्मार्ट ग्लासेज को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी के पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी से बेहतर माना जाता है। इसमें ग्रेफाइट एनोड के बजाय सिलिकॉन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे समान फिजिकल स्पेस में अधिक एनर्जी डेंसिटी और अधिक पावर स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

सैमसंग के Galaxy Z TriFold में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसका डिस्प्ले पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का हो सकता है। इसमें इनवर्ड फोल्ड होने वाला  G-स्टाइल डिजाइन होने की अटकल है। हाल ही में सैमसंग की मोबाइल डिविजन के चीफ, T M Roh ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया था। 

इस स्मार्टफोन का मुकाबला Huawei के Huawei Mate XT Ultimate Design और आगामी Huawei Mate XTs से हो सकता है। कंपनी के Mate XTs को चीन में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Huawei ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। Huawei Mate XTs को 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जाएगा। सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की शुरुआत में केवल दक्षिण कोरिया और चीन में बिक्री की जा सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन की सीमित संख्या में मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है। इसका मतलब है कि यह सीमित मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,000 डॉलर से 3,500 डॉलर के बीच हो सकता है।   

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.