Samsung के Galaxy Z Fold 7 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

सैमसेग के Galaxy Z Fold 7 में इनर स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा एम्बेड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन के समान 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 17:57 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Fold 6 की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में इन स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन के समान 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy Z Fold 7 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Fold 6 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में इन स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है। 

Galaxyclub.nl की एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन के अन्य कैमरा पिछले वर्जन के समान हो सकते हैं। Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा था। 

सैमसेग के Galaxy Z Fold 7 में इनर स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा एम्बेड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में  पिछले वर्जन के समान 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy Z Fold 7 के साथ  Galaxy Z Flip 7 को भी लाया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर PandaFlash (@PandaFlashPro) ने बताया था कि Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, Galaxy Z Flip 7 में आगामी Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है। 

इस टिप्सटर का कहना है कि Galaxy Z Fold 7 के सभी प्रोटोटाइप Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चल रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12 GB के RAM के साथ 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। इसी टिप्सटर ने बताया था कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के प्राइसेज मौजूदा Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के समान हो सकते हैं। सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शुरुआत से Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है। यह Exynos 2500 चिपसेट वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.