• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकती है बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकती है बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

सैमसंग के Galaxy Z Flip 7 में इसके पिछले वर्जन की तुलना में बड़ी इनर और आउटर स्क्रीन हो सकती हैं

Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकती है बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में इसके पिछले वर्जन की तुलना में डिजाइन में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 7 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा। इसके साथ कंपनी का Galaxy Z Fold 7 भी पेश किया जा सकता है। इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। 

GalaxyClub की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy Z Flip 7 में 4,300 mAh की बैटरी मिल सकती है। सैमसंग के Galaxy Z Flip 6 में 4,000 mAh की बैटरी थी। नए क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में एक EB-BF767ABY सेल 2,985 mAh की कैपेसिटी और एक EB-BF766ABY सेल 1,189 mAh की रेटेड कैपेसिटी के साथ हो सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दोनों सेल की मिलाकर रेटेड कैपेसिटी 4,174 mAh की है, जिसे 4,300 mAh की कैपेसिटी के तौर पर बताया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। 

सैमसंग के Galaxy Z Flip 7 में इसके पिछले वर्जन की तुलना में बड़ी इनर और आउटर स्क्रीन हो सकती हैं। इसमें 6.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की इनर स्क्रीन और 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन में इसके पिछले वर्जन की तुलना में डिजाइन में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। इसमें मजबूत हिंज और कम दिखने वाली क्रीज के साथ ही थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया जा सकता है। Galaxy Z Flip 7 में कंपनी डिस्प्ले की एफिशिएंसी बढ़ा सकती है। इसमें कंपनी के ProVisual Engine AI फोटोग्राफी टूल्स का नया वर्जन हो सकता है। Galaxy Z Flip 7 में पिछले वर्जन के समान 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।  इस स्मार्टफोन में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें स्टोरेज के दो ऑप्शन दिए जा सकते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
Cover Display3.40 इंच
Cover Resolution720x748 पिक्सल
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  2. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  3. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  4. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  6. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  7. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  8. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »