Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है Galaxy S25 सीरीज, बेस मॉडल में हो सकता है 12 GB का RAM

इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में RAM को बढ़ाया जा सकता है
  • सैमसंग की Galaxy S24 के बेस वेरिएंट में 8 GB का RAM था
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की बड़ी हिस्सेदारी है

RAM अधिक होने से AI से जुड़े फीचर्स को बेहतर सपोर्ट मिलेगा

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S25 सीरीज अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज के बेस मॉडल में RAM को बढ़ाया जा सकता है। इस वर्ष पेश की गई Galaxy S24 के बेस वेरिएंट में 8 GB का RAM था। नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हो सकते हैं।    
टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इन तीनों मॉडल्स में 12 GB का RAM स्टैंडर्ड के तौर पर होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में 8 GB का RAM होने की कम संभावना है। Galaxy S25 Ultra में 16 GB का RAM हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में अधिक RAM होने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के लिए अधिक गुंजाइश होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है। 

हालांकि, सैमसंग ने नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी की Galaxy S25 सीरीज को 22 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की बड़ी हिस्सेदारी है।   फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह लगातार छह तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद पहली गिरावट है। 

इस सेगमेंट में सैमसंग के बाद Honor, Huawei, Motorola और Xiaomi हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में कमी का बड़ा कारण सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कमजोर बिक्री हो सकता है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी की इस मार्केट में 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Counterpoint के इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट ट्रैकर से पता चलता है कि चीन के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की बिक्री घटी है। इसके पीछे Honor और Xiaomi और Huawei के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ना एक प्रमुख कारण है। सैमसंग को नॉर्थ अमेरिका में Motorola के नए Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की Huawei दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। हाल ही में Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.