Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है Galaxy S24 FE, ट्रिपल रियर कैमरा होने का संकेत

इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S24 और पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 FE के समान दिख रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S24 FE में Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

पिछले वर्ष कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S24 FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले हो सकता है। Galaxy S24 FE में Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था  

Android Headlines की एक रिपोर्ट में यह स्मार्टफोन पांच कलर्स में होने की जानकारी दी गई है। कंपनी की वेबसाइट पर इसके दो अन्य कलर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S24 और Galaxy S23 FE के समान दिख रहा है। इसके फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए है। 
Advertisement

इस रिपोर्ट में इसकी प्रमोशनल इमेज को लीक किया गया है। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले और 1,900 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें 4,565 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Galaxy S24 FE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था। Galaxy S24 FE के लिए सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। इसमें डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। Galaxy S24 FE में 8 GB का RAM हो सकता है। यह पता नहीं चला है कि इसे भारत और यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। Galaxy S24 FE में स्टोरेज के 128 GB और 256 GB के विकल्प हो सकते हैं। पिछले महीने सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही Galaxy Buds 3 और Buds 3 Pro को भी लाया गया था। हाल ही मे देश में कंपनी के इन प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू की गई थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.