Samsung की Galaxy A56 के लॉन्च की तैयारी, बेंचमार्किंग वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

Galaxy A56 को IMEI के डेटाबेस पर भी देखा गया है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 14:28 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Galaxy A55 की जगह लेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1580 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Android 15 OS हो सकता है

इसमें नया Exynos 1580 चिपसेट दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A56 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Galaxy A55 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1580 दिया जा सकता है। इसमें नया Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है जिससे इससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इसका मॉडल नंबर - SM-A566B है। इसमें सैमसंग का नया Exynos 1580 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 OS हो सकता है। Galaxy A56 को IMEI के डेटाबेस पर भी देखा गया है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसे अगले वर्ष की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। 
Advertisement

पिछले महीने सैमसंग ने Galaxy S24 FE को देश में लॉन्च किया था। इसका डिजाइन Galaxy S24 के समान है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400e दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Galaxy AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। Galaxy S24 FE की 3 अक्टूबर से बिक्री की जाएगी। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM है। इसमें स्टोरेज के तीन विकल्प - 128 GB, 256 GB और 512GB हैं। इसे ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट और येलो कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 ऑपेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसका 6.7 इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,340 पिक्‍सल) डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है इस स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi, ब्‍लूटूथ और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। सैमसंग एक बड़े और रोल होने वाले डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें फ्लेक्सिबल स्क्रीन होगी जिसे पूरी तरह ओपन कर एक बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने छह वर्ष पहले अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने एक हाइब्रिड डिवाइस प्रदर्शित किया था जो एक साथ फोल्ड और स्लाइड हो सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Fantastic battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Opts you in to Glance with every update
  • Software updates add unsolicited apps
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.