Motorola ने लॉन्च किया ThinkPhone 25, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इसमें 6.36 इंच फुल HD+ (1,220 x 2,670 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Motorola ने लॉन्च किया ThinkPhone 25, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन ThinkPad स्टाइल का है
  • यह 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध है
  • यह स्मार्टफोन मोटोरोला की यूरोपियन वेबसाइट पर लिस्टेड है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने ThinkPhone 25 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इसे 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन ThinkPad स्टाइल का है। 

 इसमें 6.36 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लाया गया है। यह स्मार्टफोन मोटोरोला की यूरोपियन वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, इसकी प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन को Carbon Black कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा है। 

ThinkPhone 25 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Andorid 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.36 इंच फुल HD+ (1,220 x 2,670 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके रियर पैनल पर Aramid फाइबर कोटिंग है। इसकी स्क्रीन Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 


इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और SAR सेंसर दिए गए हैं। ThinkPhone में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इस स्मार्टफोन की 4,310 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 34 घंटे तक चल सकती है। मोटोरोला ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए पांच वर्ष के एंड्रॉयड OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। ThinkPhone 25 का साइज 154.1 x 71.2 x 8.1 mm और भार लगभग 171 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »