सैमसंग मोबाइल फेस्ट: फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहे हैं कई स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2017 16:40 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत में 2,590 रुपये की कटौती की गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 पर 1,700 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है
फ्लिपकार्ट पर सैमसंग मोबाइल फेस्ट आयोजित किया गया है। और जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है कंपनी सैमसंग के कई फोन पर छूट के साथ कई डील ऑफर कर रही है। सैमसंग गियर फिट 2 फिटनेस ट्रैकर पर भी छूट दी जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन8, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो तक पर छूट मिल रही है।

सबसे ज्यादा छूट सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन पर मिल रही है जिसकी कीमत 2,860 रुपये कम हो गई है। अब यह फोन 6,990 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी ओरिजिनल कीमत 9,850 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट 2,590 रुपये की छूट के साथ 15,900 रुपये (ओरिजिनल कीमत 18,490 रुपये) में उपलब्ध हैं। वहीं इस स्मार्टफोन पपर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, और आइडिया के ग्राहकों को 1 जीबी का रीचार्ज कराने पर 14 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। इसी तरह, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) भी 2,300 रुपये की कटौती के साथ ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में 10,900 रुपये (बिना एक्सचेंज ऑफर) में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 पर 2,000 रुपये की  जबकि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 पर 1,700 रुपये की छूट मिल रही है। इन दोनों फोन की कीमत अब क्रमशः 13,900 रुपये और 8,490 रुपये है। ये दोनों फोन ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में मिल रहे हैं गैलेक्सी ऑन 8 पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। इन दोनों डिवाइस को खरीदने पर भी आइडिया 1 जीबी का रीचार्ज कराने पर 14 जीबी डेटा देगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है, लेकिन इन दोनों फोन पर 'नो कॉस्ट ईएमआई' ऑफर मिल रहा है। इन दोनों फोन पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे इन्हें बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है दोनों ही डिवाइस की कीमत क्रमशः 29,900 रुपये और 36,900 रुपये है। ये फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध हैं और इन फोन की खरीद पर आइडिया का ऑफर भी नहीं है।

सैमसंग गियर फिट 2 को 3,010 रुपये की छूट के साथ 11,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशता की छूट भी मिलेगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाली छूट आपके पुराने डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा आइडिया के ऑफर का फायदा पाने के लिए फ्लिपकार्ट के नियम व शर्तें वाले पेज पर जाएं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

1.5 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 3475

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1.5 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • Bad
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.