सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो अब फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, दाम भी हुआ कम

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो अब फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, दाम भी हुआ कम
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए9 प्रो को पिछले साल भारत में 32,490 रुपये में किया गया था लॉन्च
  • अब कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में 2,590 रुपये की कटौती की है
  • गैलेक्सी ए9 प्रो नई कीमत में अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को पिछले साल सितंबर महीने में भारत में 32,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में 2,590 रुपये की कटौती की है। गैलेक्सी ए9 प्रो नई कीमत 29,900 रुपये में अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी जानकारी कंपनी ने दी। यह गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है।

यह हैंडसेट प्रीमियम गैलेक्सी हैंडसेट गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 की तरह ही मेटल फ्रेम और ग्लास बॉडी से डिजाइन किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इस डुअल सिम फोन के साथ आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी ए9 प्रो में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। क्विक लॉन्च फ़ीचर के जरिए कैमरे को तेजी से एक्सेस किया जा सकेगा। इसके साथ ही फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन की बैटरी के बारे में 22.5 दिनों के स्टैंडबाय टाइम और 32.5 घंटे के टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। यह हैंडसेट फास्ट चार्ज़िंग फ़ीचर से भी लैस है। इसकी मदद से मात्र 160 मिनट में बैटरी शून्य से पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। और 30 मिनट तक चार्ज करने पर 32 फीसदी बैटरी हासिल हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  2. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  3. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  5. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  6. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  7. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  8. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  9. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  10. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »