• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 प्रो लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो स्मार्टफोन 32,490 रुपये में 26 सितंबर से मिलेगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यह गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है।

यह हैंडसेट प्रीमियम गैलेक्सी हैंडसेट गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 की तरह ही मेटल फ्रेम और ग्लास बॉडी से डिजाइन किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इस डुअल सिम फोन के साथ आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
samsung galaxy a9 pro 2

कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी ए9 प्रो में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। क्विक लॉन्च फ़ीचर के जरिए कैमरे को तेजी से एक्सेस किया जा सकेगा। इसके साथ ही फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन की बैटरी के बारे में 22.5 दिनों के स्टैंडबाय टाइम और 32.5 घंटे के टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। यह हैंडसेट फास्ट चार्ज़िंग फ़ीचर से भी लैस है। इसकी मदद से मात्र 160 मिनट में बैटरी शून्य से पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। और 30 मिनट तक चार्ज करने पर 32 फीसदी बैटरी हासिल हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »