Samsung Galaxy On Nxt का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। लोकप्रिय हैंडसेट Samsung Galaxy On Nxt के इस कम स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy On Nxt का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग के इस फोन के कम स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • यह वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
  • इससे पहले यह डिवाइस 32 जीबी व 64 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध था
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। लोकप्रिय हैंडसेट Samsung Galaxy On Nxt के इस कम स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। वैसे, ई-कॉमर्स साइट पर हैंडसेट की एमआरपी 10,999 रुपये होने का दावा किया गया है और फ्लिपकार्ट पर 9 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। स्मार्टफोन को इसी हफ्ते साइट पर Coming Soon टैग के साथ लिस्ट किया गया था।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारत में  2016 के अक्टूबर में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया गया था। यह 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट था। इसके बाद 2017 के अप्रैल महीने में ज़्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट आया। कंपनी ने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया, और यह फ्लिपकार्ट पर 16,900 रुपये में बिकता था। हालांकि, सेल के दौरान यह फोन 12,900 रुपये में भी बिका है।

स्टोरेज को छोड़कर सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 2018 के बाकी स्पेसिफिकेशन 2016 और 2017 में लॉन्च किए गए दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »