Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में फिर कटौती, जानें नया दाम

6 जीबी रैम स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र के लिए अच्छी खबर है। ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में एक और कटौती की गई है। Samsung Galaxy C9 Pro की ताज़ा कीमत 29,900 रुपये है।

Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में फिर कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में यह दूसरी कटौती
  • Samsung Galaxy C9 Pro की ताज़ा कीमत 29,900 रुपये है
  • यह फोन भारत में फरवरी महीने में 36,900 रुपये में लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
6 जीबी रैम स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र के लिए अच्छी खबर है। ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में एक और कटौती की गई है। Samsung Galaxy C9 Pro की ताज़ा कीमत 29,900 रुपये है। हैंडसेट नई कीमत के साथ सैमसंग की ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है। सैमसंग के इस फोन को फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर भी 29,900 रुपये में बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस कटौती के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। संभव है कि यह कटौती त्योहारी सीज़न के लिए हो।

इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो का दाम 5,000 रुपये कम हुआ था। यह कटौती जून में की गई थी। याद रहे कि सैमसंग का यह फोन भारत में फरवरी महीने में 36,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6 जीबी रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

(जानें: सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो बनाम मोटो ज़ेड बनाम वनप्लस 3टी)

बात करें कैमरे की तो गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी सी9 प्रो में फिज़िकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। गैलेक्सी सी9 प्रो का डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • कमियां
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »