Samsung की Galaxy A07 के लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी

इसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था
  • यह सैमसंग के Galaxy A06 की जगह ले सकता है
  • सैमसंग का Galaxy S26 Edge भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चल सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A07 चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए सैमसंग के Galaxy A06 की जगह ले सकता है। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Galaxy A07 के डिजाइन को लीक किया है। यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और ग्रीन कलर्स में दिख रहा है। इसके रियर पैनल में ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगा हुआ पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा दिए गए हैं। इसके कैमरा आइलैंड के साथ एक राउंड LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले नैरो साइड बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6 nm MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चल सकता है। Galaxy A07 में 6.7 इंच HD (720 × 1,600 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के सात हो सकता है। इसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Galaxy A07 में 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें डुअल सिम और माइक्रोSD स्लॉट के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

सैमसंग का Galaxy S26 Edge भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर SM-S947U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Galaxy S26 Edge हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसमें 4.74 GHz पर दो कोर्स और 3.63 GHz पर सीमित छह कोर्स हैं। ये ऑपरेटिंग स्पीड मौजूदा Snapdragon 8 Elite से अधिक है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Galaxy S26 Edge में प्रोसेसर के तौर पर आगामी Snapdragon 8 Elite 2 हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.