Samsung Galaxy A54 5G का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और डिस्काउंट

इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 16:45 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है
  • सैमसंग इस पर 2,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक की पेशकश कर रही है
  • इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है

नया Awesome White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने Galaxy A54 5G का एक नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को लगभग छह महीने तीन कलर्स, Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Violet में पेश किया गया था। नया Awesome White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। 

इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है। इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग इस पर 2,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक की पेशकश कर रही है। इसे ICICI बैंक और SBI बैंक के कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इससे Samsung Galaxy A54 5G का प्राइस घटकर 34,999 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट और EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं। 

Samsung Galaxy A54 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है और इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5000mAh बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

पिछले महीने कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग को भारत में जोरदार डिमांड मिल रही है। Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के लिए कंपनी को 1,50,000 प्री-बुकिंग मिली हैं। सैमसंग के भारत में मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Raju Pullan ने बताया था, "मेड इन इंडिया Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। हमें विश्वास है कि इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की जोरदार डिमांड से हमें इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेंगे।" इन स्मार्टफोन्स की डिमांड टियर 1 और 2 शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में 1.4 गुना बढ़ी है। इसके साथ टियर 3 और 4 शहरों में भी इनकी डिमांड में समान रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold 5 देश में लगभग 10,000 स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.