Samsung ने 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ लॉन्च किए Galaxy A05 और Galaxy A05s

Samsung Galaxy A05s में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 को 6 GB के RAM के साथ दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 14:59 IST
ख़ास बातें
  • इन अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है
  • Samsung Galaxy A05s में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 दिया गया है
  • ये स्मार्टफोन्स सिल्वर, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स को सिल्वर, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने अपने स्मार्टफोन की A सीरीज  को बढ़ाते हुए Galaxy A05 और Galaxy A05s को लॉन्च किया है। इन अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। 

इन स्मार्टफोन्स को सिल्वर, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Galaxy A05 का प्राइस 4,299 Bhat (लगभग 9,864 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने Galaxy A05s के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इन स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च के बारे में भी पता नहीं चला है। Galaxy A05 में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। यह 4 GB + 64 GB और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Samsung Galaxy A05s में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 को 6 GB के RAM के साथ दिया गया है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है जिसे 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले 1,080x2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

हाल ही में सैमसंग ने Galaxy A54 5G का एक नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लगभग छह महीने तीन कलर्स, Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Violet में पेश किया गया था। नया Awesome White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है। इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.