Samsung के Galaxy Z Fold 6 के यूजर्स कर रहे पेंट निकलने की शिकायत

इस स्मार्टफोन के कुछ यूजर्स ने अपने नए हैंडसेट का पेंट निकलने की शिकायत की है। इन यूजर्स ने कुछ इमेज भी शेयर की हैं जिनमें इस स्मार्टफोन पर कुछ जगहों से पेंट निकला हुआ दिखाई दे रहा है

Samsung के Galaxy Z Fold 6 के यूजर्स कर रहे पेंट निकलने की शिकायत

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 4,400 mAh की बैटरी 25 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा है कि इसकी वजह थर्ड-पार्टी चार्जर्स का इस्तेमाल हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.3 इंच HD+ Dynamic AMOLED 2X आउटर स्क्रीन है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने जुलाई में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। इनमें Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 शामिल थे। Galaxy Z Fold 6 के कुछ यूजर्स ने इस हैंडसेट का पेंट निकलने की शिकायत की है। 

सोशल मीडिया फोरम Reddit पर इस स्मार्टफोन के कुछ यूजर्स ने अपने नए हैंडसेट का पेंट निकलने की शिकायत की है। इन यूजर्स ने कुछ इमेज भी शेयर की हैं जिनमें इस स्मार्टफोन पर कुछ जगहों से पेंट निकला हुआ दिखाई दे रहा है। इनमें से एक इमेज में पावर बटन के निकट और दूसरी में रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर पेंट निकला हुआ है। इस बारे में सैमसंग के सपोर्ट पेज पर बताया गया है कि इसका कारण इस स्मार्टफोन के साथ इनकम्पैटिबल थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता है। सैमसंग ने कहा है कि इनमें थर्ड-पार्टी चार्जर्स का इस्तेमाल एक प्रमुख कारण है। 

Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच QXGA+ AMOLED 2X Infinity Flex प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच HD+ Dynamic AMOLED 2X आउटर स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 4,400 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग ने कहा है कि थर्ड-पार्टी चार्जर्स में करेंट की लीकेज से हैंडसेट के एनोडाइजेशन पर असर पड़ सकता है और इससे पेंट निकल सकता है। एनोडाइजेशन एक प्रोसेस है जिससे मेटल को डेकोरेटिव और ड्यूरेबल कोरोजन रेजिस्टेंट फिनिश मिलती है। 

सैमसंग के Galaxy S24 FE को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले हो सकता है। Galaxy S24 FE में Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था। हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट में यह स्मार्टफोन पांच कलर्स में होने की जानकारी दी गई थी। कंपनी की वेबसाइट पर इसके दो अन्य कलर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S24 और Galaxy S23 FE के समान दिख रहा है। इसके फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • कमियां
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
Cover Display6.30 इंच
Cover Resolution968x2376 पिक्सल
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1856x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »