• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Z TriFold में होगी 5437mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon चिपसेट, लीक में हुआ खुलासा

Samsung Galaxy Z TriFold में होगी 5437mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon चिपसेट, लीक में हुआ खुलासा

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च करने पर काम कर रहा है।

Samsung Galaxy Z TriFold में होगी 5437mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon चिपसेट, लीक में हुआ खुलासा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z TriFold के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy Z TriFold में 6.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Samsung Galaxy Z TriFold में 5,437mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
विज्ञापन

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च करने पर काम कर रहा है। हाल ही में लीक से पता चला है कि Galaxy Z TriFold में Galaxy Z Fold 7 की तुलना में काफी बड़ी बैटरी हो सकती है। एक टिप्सटर ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स जैसे कि डिस्प्ले साइज, पीक ब्राइटनेस लेवल, चिपसेट और हर स्लाइड की मोटाई का खुलासा किया है। साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता अपने पहले ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। इससे पहले Galaxy Z TriFold को एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) 2025 इवेंट में शोकेस किया गया था, जहां डिजाइन को लेकर जानकारी मिली थी। आइए Samsung Galaxy Z TriFold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z TriFold Price (Expected)

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy Z TriFold की कीमत कथित तौर पर KRW 4.4 मिलियन (करीब 2,66,000 रुपये) होगी। शुरुआत में इस स्मार्टफोन की करीब 20 हजार से 30 हजार यूनिट शिप करने का प्लान है। Samsung आगामी गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड के लॉन्च के साथ अपनी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार,Samsung Galaxy Z TriFold कथित तौर पर 5 दिसंबर को लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy Z TriFold Specifications (Expected)

टिप्सटर इवान ब्लास ने X पर एक पोस्ट में Galaxy Z TriFold ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्सटर ने बताया कि इस स्मार्टफोन को Galaxy Z TriFold के नाम से बेचा जाएगा, जिसका खुलासा पिछली रिपोर्ट्स में भी हुआ था। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस आगामी ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन में 5,437mAh की बैटरी भी मिल सकती है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर का भी सपोर्ट कर सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z TriFold के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें 6.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स होगी। वहीं इसमें 10 इंच की इंटरनल डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स होगी। इसके अलावा पहली स्लाइड की मोटाई 3.9 मिमी बताई जा रही है, जबकि बाकी दो स्लाइड की मोटाई 4 मिमी और 4.2 मिमी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह सैमसंग के मौजूदा फ्लैगशिप फोल्डेबल Galaxy Z Fold 7 से भी स्लिम हो सकता है, जिसकी अनफोल्ड होने पर मोटाई 4.2 मिमी है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lightweight design and super thin profile
  • Fantastic displays
  • Top-notch performance
  • Excellent primary camera
  • Launches with One UI 8 based on Android 16 out of the box (and gets extended software support)
  • कमियां
  • Charging speed capped at 25W
  • Battery life could have been better
  • No S Pen support
  • Expensive
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution2520x1080 पिक्सल
डिस्प्ले8.00 इंच
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1968x2184 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  3. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  7. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  9. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  10. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »