Samsung का पहला ट्राईफोल्ड स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold बाजार में लॉन्च हो गया है। Samsung Galaxy Z TriFold के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,594,000 won (लगभग 2,19,235 रुपये) है। इस फोन को सबसे पहले 12 दिसंबर, 2025 से कोरिया में उपलब्ध किया जाएगा। Galaxy Z TriFold में 10.0 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले और 6.5 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है।
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z TriFold को अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है, जिससे पहले टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। इसमें 6.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स होगी। वहीं इसमें 10 इंच की इंटरनल डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स होगी। इस आगामी ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन में 5,437mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
Samsung Galaxy Z Trifold का पहला लुक सामने आ गया है। साउथ कोरिया में होने जा रहे APEC ईवेंट में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन में एक बड़ा डिस्प्ले है जो डुअल इनफोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है। यह G-शेप में ओपन होता है। फोन में अनफोल्ड होने पर 10 इंच बड़ी स्क्रीन बाहर आ सकती है।