• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का पहला ट्राईफोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च, 200MP कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Samsung का पहला ट्राईफोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च, 200MP कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Samsung ने आज दो बार फोल्ड होने वले स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च कर दिया है।

Samsung का पहला ट्राईफोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च, 200MP कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z TriFold में 200 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z TriFold में 10.0 इंच की AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z TriFold में Snapdragon 8 Elite मोबाइल फॉर गैलेक्सी है।
  • Samsung Galaxy Z TriFold में 5,600mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने आज दो बार फोल्ड होने वले स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च कर दिया है। इस ट्राई फोल्ड फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 10.0 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z TriFold  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z TriFold Price

Samsung Galaxy Z TriFold के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,594,000 won (लगभग 2,19,235 रुपये) है। इस फोन को सबसे पहले 12 दिसंबर, 2025 से कोरिया में रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद यह स्मार्टफोन चीन, ताइवान, सिंगापुर, यूएई और अमेरिका समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन सिर्फ क्राफ्टेड ब्लैक कलर में आता है।

Samsung Galaxy Z TriFold Specifications

Samsung Galaxy Z TriFold में 10.0 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2160x1584 पिक्सल, 120Hz और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.5 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 8 Elite मोबाइल प्लेटफॉर्म फॉर गैलेक्सी से लैस है। इस फोन में 16GB RAM और 512/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग दी गई है। इसमें टाइटेनियम हिंज और आर्मर एल्यूमिनियम फ्रेम आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v5.4 और UWB शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z TriFold के रियर में f1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल, OIS सपोर्ट और f2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और f2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें फोल्ड होने पर लंबाई 159.2 मिमी, चौड़ाई 75.0 मिमी, मोटाई 12.9 मिमी है। वहीं अनफोल्ड होने पर लंबाई 159.2 मिमी, चौड़ाई 214.1 मिमी, मोटाई 3.9 मिमी और वजन 309 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution1080x2520 पिक्सल
डिस्प्ले10.00 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2,160x1,584 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »