Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, US FCC पर हुई लिस्टिंग

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 4,800 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2026 15:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung की कुछ नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी है। इन स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy Z Fold 8 भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसके साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Samsung Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि US FCC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Fold 8 की मॉडल नंबर - SM-F971U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का अमेरिका में लॉन्च होने वाला वर्जन हो सकता है। इस लिस्टिंग से  Samsung Galaxy Z Fold 8 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में छोटा कवर डिस्प्ले और चौड़ी इंटरनल स्क्रीन हो सकती है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर कैमरा इंटीग्रेट हो सकते हैं। Samsung Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm का मॉडेम और स्मार्ट ट्रांसमिट टेक्नोलॉजी है। इससे इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने का संकेत मिल रहा है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 4,800 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इनमें मॉडल नंबर्स - SM-A857B और SM-F776B के साथ Samsung Galaxy Z Flip 8 और मॉडल नंबर्स - SM-D642B and SM-F971B के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide होने का अनुमान है। 

इसके अलावा BIS पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर्स - SM-D647B और SM-F976B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की इनर स्क्रीन हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के दोनों डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकते हैं। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की  ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.