सैमसंग अपने Galaxy Z Fold 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ये फोल्डेबल्स लगातार चर्चा में हैं। अब लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस लीक हो गया है। लीक हुई कीमत यूजर्स को निराश कर सकती है क्योंकि ये फोल्डेबल स्मार्टफोन पुराने मॉडल्स से काफी महंगे हो सकते हैं।
Samsung ने भारत में अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन के टीजर जारी कर दिए हैं। कंपनी भारतीय मार्केट में अपना Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Flip पेश करने जा रही है। कंपनी ने इनके टीजर्स जारी कर बता दिया है कि इन फोल्डेबल्स में क्या खास होने वाला है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide सिंगापुर की Infocomm Media Development Authority (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है। डाटाबेस में SM-F971B मॉडल नंबर वाले फोन लिस्ट हुआ। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से 5G, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और अल्ट्रा वाइडबैंड कनेक्टिविटी के सपोर्ट की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले होगी। दोनों डिस्प्ले 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगी। इंटरनल डिस्प्ले में ड्यूल लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का उपयोग किया जाएगा। Galaxy Z Fold 8 में लेजर-ड्रिल्ड डिस्प्ले मेटल सपोर्ट प्लेट का उपयोग होने की संभावना है।
Vivo X Fold 5 का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 9 Pro Fold से हो रहा है। Vivo X Fold 5 के 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 9 Pro Fold के 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है।
Samsung ने आज भारत समेत ग्लोबल बाजार में Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च कर दिया है।यह स्मार्टफोन Snapdagon 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Galaxy Z Fold 7 में नया 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें अपग्रेडेड अंडर डिस्प्ले कैमरा भी मिल सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले भी मिल सकती है। Galaxy Z Fold 7 की मोटाई 4.5 मिमी बताई गई है, जिसका मतलब है कि यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 1.1 मिमी स्लिम हो सकता है।
Samsung कथित तौर पर चीनी बाजार में आगामी फोल्डेबल फोन Samsung W25 और Samsung W25 Flip पर काम कर रहा है। Samsung W25 काफी हद तक Z Fold स्पेशल एडिशन जैसा होगा, जिसका मतलब है कि इसमें बड़ी डिस्प्ले हो सकती हैं। इसमें 6.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले और 8.0 इंच की इंटरनल डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।
Galaxy Z Fold 6 Special Edition जल्द चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें डिस्प्ले और कैमरा यूनिट सहित कुछ फीचर्स में सुधार भी किया गया है। हालांकि, शुरुआत में यह स्मार्टफोन केवल दक्षिण कोरिया में खरीदा जा सकेगा। Galaxy Z Fold 6 का प्राइस 27,89,600 KRW (लगभग 1,70,000 रुपये) का है। यह 16 GB + 512 GB के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है।