Samsung Galaxy Z Fold 7 की डिस्प्ले क्रीज होगी बिल्कुल खत्म, टिप्सटर का दावा

Samsung कथित तौर पर आगामी फोल्डेबल्स पर काम कर रही है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 की डिस्प्ले क्रीज होगी बिल्कुल खत्म, टिप्सटर का दावा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 7 पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 पर डिस्प्ले क्रीज लगभग खत्म हो गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200MP प्राइमरी कैमरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
Samsung ने बीते महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy S25 सीरीज को पेश किया था। अब कंपनी कथित तौर पर आगामी फोल्डेबल्स पर काम कर रही है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 7 के डिस्प्ले के बारे में पता चला है। आइए Galaxy Z Fold 7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Z Fold 7 में होगा नया हिंज मैकेनिज्म


टिपस्टर PandaFlash X के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 पर डिस्प्ले क्रीज लगभग खत्म हो गई है। कथित तौर पर यूजर्स क्रीज को सिर्फ तभी देख सकते हैं जब रोशनी कुछ खास एंगल से रिफ्लेक्ट होती है, जिससे पता चलता है कि अधिकतर मामलों में जब यूजर्स सीधे डिस्प्ले देख रहे हों तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं जाएगा।

बीते कुछ सालों में Samsung ने इस मामले में सुधार किया है, लेकिन अभी भी क्रीज पर नजर जाती है। साफ तौर पर इसके कुछ प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले में यह कम नहीं है। क्रीज काफी हद तक फोल्डिंग मैकेनिज्म पर निर्भर करती है। हाल ही में आई रिपोर्टों के अनुसार, Samsung ने आगामी बुक स्टाइल फोल्डेबल के लिए एक बेहतर हिंज डिजाइन का ऑप्शन का चयन किया है।

कंपनी ने बीते साल साउथ कोरिया एक्सक्लूसिव Galaxy Z Fold Special Edition को एक अलग हिंज डिजाइन के साथ लॉन्च किया था, जो इस Z Fold 6 से स्लिम है। अब Galaxy Z Fold 7 के Galaxy Z Fold SE (स्पेशल एडिशन) के समान मैकेजनिज्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि क्रीज वैसी ही रहेगी अगर Z Fold SE के मुकाबले में थोड़ी कम नजर न आए।

बुक स्टाइल फोल्डेबल में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की भी अफवाह है। हालांकि, Galaxy Z Fold 6 के मुकाबले में स्लिम होने वाला है, और ALOP लेंस टेक्नोलॉजी को अपनाने या Z फोल्ड डिवाइस के डिजाइन में बदलाव किए बिना ऐसा होने की संभावना नहीं है। सैमसंग ने बीते साल नवंबर में अपनी नई ALOP लेंस टेक्नोलॉजी की घोषणा की थी और वे इसे अगले प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस के साथ पेश कर सकते हैं। हाल ही में एक टियरडाउन वीडियो से पता चला है कि Samsung ने Galaxy S25 सीरीज को बड़े VC कूलिंग सिस्टम के साथ अपग्रेड किया है। अब टिपस्टर का दावा है कि Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 दोनों के साथ भी यही होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »