Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में हो सकती है बड़ी स्क्रीन, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच फुल HD+ (1,812, 2,176 पिक्सल) Dynamic AMOLED इनर डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के Galaxy Z Flip 5 के बाहरी डिस्प्ले का साइज कुछ बड़ा है
  • यह स्मार्टफोन क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर्स में मिल सकता है
  • सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की काफी डिमांड है

इन दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले कंपनी के Unpacked इवेंट में लॉन्च होने की संभावना है। इससे पहले Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिपिकेशंस लीक हुए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। 

टिप्सटर SnoopyTech (@snoopytech) ने XDA Developers के जरिए सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के कथित स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। इनमें Galaxy Z Fold 5 को तीन कलर्स और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। इसका डिजाइन Galaxy Z Fold 4 के समान लग रहा है। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। कंपनी के Galaxy Z Flip 5 के बाहरी डिस्प्ले का साइज कुछ बड़ा है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट हॉरिजॉन्टल लग रही है। Galaxy Z Fold 5 को क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर्स और Galaxy Z Flip 5 को क्रीम, ग्रेफाइट और लैवेंडर सहित चार कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डुअल सिम वाले Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच फुल HD+ (1,812, 2,176 पिक्सल) Dynamic AMOLED इनर डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह एंड्रॉयड 13 पर चल सकता है। इसकी बाहरी स्क्रीन 6.2 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले (904 x 2,316 पिक्सल) और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसकी 4,400 mAh की बैटरी हो सकती है। इसका आकार 67.1x 154.9x 13.4 mm और वजन लगभग 253 ग्राम होने की संभावना है। 

कंपनी के Galaxy Z Flip 5 में भी डुअल सिम के लिए सपोर्ट हो सकती है। इसका मेन डिस्प्ले 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,640 पिक्सल) और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी बाहरी स्क्रीन 3.4 इंच ( 748 x 720 पिक्सल) के साथ हो सकती है। यह 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 3,700 mAh हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Software optimised for multitasking
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Improved main, telephoto cameras
  • Bad
  • Still a bit bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12L

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.