Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 का जल्द होगा लॉन्च

कंपनी पर तीसरी तिमाही में प्रॉफिट बढ़ाने का प्रेशर है और इस वजह से इन स्मार्टफोन्स को एक महीना पहले लॉन्च करने की योजना है

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मई 2023 22:05 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लिए कंपोनेंट का ऑर्डर देना शुरू कर दिया है
  • इनका लॉन्च दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में होगा
  • कंपनी के Galaxy Z Fold 5 में कुछ अपग्रेड होने की संभावना है

कंपनी पर तीसरी तिमाही में प्रॉफिट बढ़ाने का प्रेशर है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी पर तीसरी तिमाही में प्रॉफिट बढ़ाने का प्रेशर है और इस वजह से इन स्मार्टफोन्स को एक महीना पहले लॉन्च करने की योजना है। 

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लिए कंपोनेंट्स का ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। इससे कंपनी को जुलाई तक इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने में आसानी होगी। एक अन्य रिपोर्ट में इनके लॉन्च की संभावित तिथि भी बताई गई है। कोरियन पब्लिकेशन Chosun ने बताया है कि Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 को 26 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। यह लॉन्च दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में होगा। सैमसंग के पिछले लॉन्च मुख्यौतर पर अमेरिका में हुए हैं। कंपनी ने पिछले वर्ष अगस्त में अनपैक्ड लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि को कुछ सप्ताह तय किया जा रहा है। 

हालांकि, सैमसंग के लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। इस सेगमेंट में Oppo, Vivo और Motorola जैसी कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Samsung Galaxy Z Flip 5 में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी के Galaxy Z Fold 5 में कुछ अपग्रेड होने की संभावना है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। 

सैमसंग का पहली तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर KRW 640 अरब (लगभग 3,900 करोड़ रुपये) रह गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 95 प्रतिशत की कमी है। कंपनी की नेट इनकम 86.1 प्रतिशत घटकर KRW 1.57 लाख करोड़ (लगभग 9,575 करोड़ रुपये) की रही। इसकी बिक्री 18 प्रतिशत गिरकर KRW 63.75 लाख करोड़ (लगभग 3,88,800 करोड़ रुपये) की रही। कंपनी ने बताया कि इकोनॉमिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता के बीच कंज्यूमर ने खर्च घटाया है। इसके अलावा मेमोरी चिप की डिमांड घटने से भी सैमसंग के बिजनेस पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी के प्रॉफिट में मेमोरी चिप सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग आधी रहती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Excellent build quality
  • Compact when folded
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Cover screen functionality is still limited
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.