• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra का कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन लीक, रियर कैमरा व S पेन सपोर्ट की दिखी झलक

Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra का कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन लीक, रियर कैमरा व S पेन सपोर्ट की दिखी झलक

कॉन्सेप्ट डिज़ाइनर Ben Geskin ने Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra का रेंडर ट्वीट किया है, जो कि इंटरनेट पर आए लीक्स पर आधारित है। रेंडर के अनुसार, इस फोन में Samsung Galaxy S21 Ultra जैसा क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra का कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन लीक, रियर कैमरा व S पेन सपोर्ट की दिखी झलक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra में मिल सकता है 7 इंच का डिस्प्ले
  • फोन की बैटरी 3,900 एमएएच की हो सकती है
  • इसकी कीमत सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के समान ही हो सकती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra का कॉन्सेप्ट रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिससे कंपनी के नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। इस रेंडर में फोन के फ्रंट और पैक दोनों तरफ का डिज़ाइन देखने को मिला है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले काफी वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बना हुऐ है और लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन में 7 इंच की इंटरनल स्क्रीन और 4 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन दी जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 की स्क्रीन में लो टैम्परेचर पॉलीक्रिस्टललाइन ऑक्साइड (LTPO) थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर्स और अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा।

कॉन्सेप्ट डिज़ाइनर Ben Geskin ने Samsung Galaxy Z Fold 3 Ultra का रेंडर ट्वीट किया है, जो कि इंटरनेट पर आए लीक्स पर आधारित है। रेंडर के अनुसार, इस फोन में Samsung Galaxy S21 Ultra जैसा क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, गैलेक्सी ज़ेड 3 के सेंसर्स संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह फोल्डेबल फोन इन-डिस्प्ले कैमरा से लैस होगा और इसमें स्टायलस सपोर्ट भी मौजूद होगा। इस रेंडर में भी फोन के साथ S पेन स्टायलश सपोर्ट दिखा है। इसके अलावा इसमें अंदर और बाहर दोनों ही जगह एज-टू-एज डिस्प्ले भी देखा जा सकता है। हाल ही में दावा किया गया था कि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 को साल 2021 में जून में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 7 इंच इंटरनल स्क्रीन और 4 इंच रेंज एक्सटर्नल स्क्रीन शामिल होगी। सैमसंग लो टैम्परेचर पॉलीक्रिस्टललाइन ऑक्साइड (LTPO) थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर का इस्तेमाल कर सकता है, जो स्क्रीन की बेहतर पावर-इफिसिएंसी के लिए अप्लाई किया जाता है।

कथित सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 को लेकर कहा जा रहा है कि वह गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की तुलना में ज्यादा पतला व मोटा होगा। फोन को लेकर यह भी जानकारी है कि इसकी कीमत सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के समान ही हो सकती है। लीक स्पेसिफिकेशन की मानें, तो फोन का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं, फोन की बैटरी 3,900 एमएएच की होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • कमियां
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 2100
फ्रंट कैमरा40-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »