Samsung Galaxy Z Fold 3 हो सकता है अगले साल लॉन्च, Galaxy Note सीरीज़ को बंद करने की तैयारी

कोरियाई पब्लिकेशन Aju News की रिपोर्ट से इशारा मिलता है कि कथित Samsung Galaxy Z Fold 3 फोल्डेबल फोन को अगले साल जून में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 हो सकता है अगले साल लॉन्च, Galaxy Note सीरीज़ को बंद करने की तैयारी
ख़ास बातें
  • इन-स्क्रीन डिज़िटाइजर होगा Samsung Galaxy Z Fold 3 में
  • Samsung Galaxy Z Fold 3 हैंडसेट में एस पेन के लिए सपोर्ट लाया जाएगा
  • Galaxy Note सीरीज़ को बंद करने के दावे कई महीनों से
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3 को अगले साल जून महीने में लॉन्च किए जाने की खबर है। यह जानकारी एक कोरियाई वेबसाइट द्वारा दी गई है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि सैमसंग की Galaxy Note सीरीज़ को बंद करने की भी योजना है। गौर करने वाली बात है कि पहले भी Samsung द्वारा गैलेक्सी नोट सीरीज़ को बंद और गैलेक्सी एस सीरीज़ में एस पेन सपोर्ट लाने की खबर आई थी। हाल ही में जानकारी मिली थी कि Samsung अपनी गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को उम्मीद से एक महीने पहले मार्केट में पेश करेगी। लेकिन कंपनी के अगले फोल्डेबल फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कोरियाई पब्लिकेशन Aju News की रिपोर्ट से इशारा मिलता है कि कथित Samsung Galaxy Z Fold 3 फोल्डेबल फोन को अगले साल जून में पेश किया जा सकता है। बताया गया है कि कंपनी ने मास प्रोडक्शन से पहले अपने फाइनल सैंपल को डेवलप करना शुरू कर दिया है। यह भी दावा है कि फोन में एस पेन के लिए सपोर्ट होगा और यह अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Electronics और Samsung Display फोटो लेने के लिए पिक्सल्स के गैप के बीच लाइट को पास करने वाली तकनीक को इस्तेमाल में लाएंगे।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Samsung अपने अगले गैलेक्सी फोल्ड सीरीज़ फोन में इन-स्क्रीन डिज़िटाइजर डालने में सफल रही है। लेकिन कंपनी को फोल्डेबल स्क्रीन के लिए प्रोटेक्टिव लेयर डेवलप करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी वजह से दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung Galaxy Fold और Samsung Galaxy Z Fold 2 को एस पेन के साथ नहीं लॉन्च कर पाई थी। खबर है कि सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रा थिन ग्लास के कारण गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 में एस पेन फिट कर पाना संभव हो सका।

Galaxy Note सीरीज़ की बात करें तो अगस्त महीने में पहली रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें गैलेक्सी नोट सीरीज़ को बंद करने का दावा था। इसके बाद से कई बार ऐसे ही दावे किए जा चुके हैं। अब Aju News का दावा है कि सैमसंग अपनी नोट सीरीज़ को बंद कर देगी। इसके अलावा गैलेक्सी एस सीरीज़ और कथित Samsung Galaxy Z Fold 3 हैंडसेट में एस पेन के लिए सपोर्ट लाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Z Fold 3, Samsung galaxy note, S Pen
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »