Samsung के Galaxy Z Flip 6 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले, 12 GB तक RAM

इस स्मार्टफोन में 3.9 इंच की बाहरी स्क्रीन और 6.7 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके डिस्प्ले में Gorilla Glass Armor कोटिंग दी जा सकती है

Samsung के Galaxy Z Flip 6 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले, 12 GB तक RAM

पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Flip 5 में 3.4 इंच की बाहरी स्क्रीन थी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 3.9 इंच का बाहरी और 6.7 इंच का इनर डिस्प्ले हो सकता है
  • इसके डिस्प्ले में Gorilla Glass Armor कोटिंग दी जा सकती है
  • इसमें बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 6 को जुलाई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Galaxy Z Fold 6 को भी लाया जाएगा। कंपनी नए अपने क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Flip 5 में 3.4 इंच की बाहरी स्क्रीन थी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 8 GB का RAM है। 

टिप्सटर Anthony (@TheGalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3.9 इंच की बाहरी स्क्रीन और 6.7 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके डिस्प्ले में Gorilla Glass Armor कोटिंग दी जा सकती है। इसमें हिंज और इंटरनल लेआउट में कुछ सुधार किया जा सकता है। इसमें बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वर्जन हो सकता है। 

इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Galaxy Z Flip 6 को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, येलो और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट पेरिस में आयोजित किया जा सकता है। इस इवेंट में कंपनी के Galaxy Z सीरीज के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट को सैमसंग सामान्य तिथि से पहले आयोजित कर सकती है। हाल ही में दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन The Bell ने एक रिपोर्ट में बताया था कि सैमसंग जुलाई के मध्य में नए Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि यह कंपनी के Galaxy Z सीरीज के पिछले कुछ वर्षों में लॉन्च से लगभग तीन-चार सप्ताह पहले है। इससे यूरोपियन मार्केट में सैमसंग अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक शुरू होना है। इससे पहले सैमसंग अपने Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में आयोजित करती रही है। इस वर्ष कंपनी के दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज के साथ Galaxy Watch 7 सीरीज जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किए जा सकते हैं। ऐसी अटकल है कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 का एक कम प्राइस वाला वेरिएंट ला सकती है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »