Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ अब मिलेंगे नए अवतार में

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले चीनी मार्केट में Galaxy S9 और Galaxy S9+ को आइस ब्लू रंग में उतारा गया था।

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ अब मिलेंगे नए अवतार में

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ अब मिलेंगे नए अवतार में

ख़ास बातें
  • 64 जीबी वेरिएंट में मिलेगा Galaxy S9, Galaxy S9+ का नया वेरिएंट
  • 64 जीबी वेरिएंट में मिलेगा Galaxy S9, Galaxy S9+ का नया वेरिएंट
  • चीन में लॉन्च हुआ था Galaxy S9, Galaxy S9+ का आइस ब्लू कलर वेरिएंट
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। Christmas 2018 से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ का पोलारिस ब्लू वेरिएंट मिलने लगेगा। पोलारिस ब्लू से पहले Galaxy S9 कोरल ब्लू, लिलेक पर्पल, मिडनाइट ब्लैक, सनराइज़ गोल्ड और टाइटेनियम ग्रे रंग में बेचा जाता है। नया कलर वेरिएंट फिलहाल अभी जर्मनी में ही बेचा जाएगा। Galaxy S9 और Galaxy S9+ का नया कलर वेरिएंट केवल 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। याद करा दें कि 14 नवंबर को चीनी मार्केट में Galaxy S9 और Galaxy S9+ को आइस ब्लू रंग में उतारा गया था।
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ के नए वेरिएंट का दाम

आइस ब्लू और पोलारिस ब्लू रंग में अंतर क्या है, आइए जानते हैं। बता दें कि आइस ब्लू कलर वेरिएंट को 128 जीबी स्टोरेज तो पोलारिस वेरिएंट को 64 जीबी वेरिएंट में उतारा गया है। Galaxy S9 का पोलारिस ब्लू वेरिएंट 849 यूरो (लगभग 68,200 रुपये) और Galaxy S9+ का दाम 949 यूरो (लगभग  76,200 रुपये) रखा गया है। Samsung ने ये तो नहीं बताया कि नए वेरिएंट की बिक्री कब से शुरू होगी। लेकिन इस बात को कंफर्म किया कि दिसंबर माह से यह फोन मिलने लगेगा। फिलहाल, इस वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ स्पेसिफिकेशन

रंग के अलावा स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही हैंडसेट अमेरिका और चीन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट तो नहीं भारतीय बाजार में सैमसंग एक्सिनोस 9810 प्रोसेसर के साथ आता है।

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  2. Google Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  3. Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर
  5. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  6. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  7. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  8. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  9. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  10. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »