• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता

7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता

OnePlus 15 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमजेन पर 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 42 हजार रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में 6.78 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है।
  • OnePlus 15 में 7300mAh बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 15 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

OnePlus ने बीते साल अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया था जो कि अब सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट 7300mAh बैटरी वाले इस फोन पर भारी बैंक डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इसके अलावा ग्राहक अपना पुराना या मौजूदा फोन देकर एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ भी ले सकते हैं। आइए OnePlus 15 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 Price & Offers

OnePlus 15 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमजेन पर 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 42 हजार रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

OnePlus 15 Features & Specifications

OnePlus 15 में 6.78 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है। OnePlus के इस फोन में 7300mAh बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो  OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »