Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की तस्वीरें लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की ताजा तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों को वेंचरबीट के इवान ब्लास ने लीक किया है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि डिज़ाइन के लिहाज़ से आने वाले फोन में पिछली जेनरेशन के गैलेक्सी एस8 की झलक देखने को मिलेगी।

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • इवान ब्लास ने ट्वीट कर गैलेक्सी एस9 की लीक तस्वीरें पोस्ट कीं
  • एक डेवलेपर ने सेटिंग ऐप में इंटेलीजेंट स्कैन को देखा
  • इंटेलीजेंट स्कैन, आइरिस स्कैन व फेस अनलॉक सेंसर के साथ काम करता है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की ताजा तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों को वेंचरबीट के इवान ब्लास ने लीक किया है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि डिज़ाइन के लिहाज़ से आने वाले फोन में पिछली जेनरेशन के गैलेक्सी एस8 की झलक देखने को मिलेगी। गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच डिस्प्ले जबकि गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच डिस्प्ले होने का पता चलता है। एक दूसरी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि इन फोन में 'इंटेलीजेंट स्कैन' टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके जरिए फोन से ख़राब रोशनी होने की स्थिति में आइरिस स्कैनर और फेस रिकग्निशन के साथ ज़्यादा बेहतर तरीके से डिवाइस अनलॉक करने में मदद मिलेगी।

जैसा कि हमने बताया, टिप्सटर इवान ब्लास ने 25 फरवरी को लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस9 सीरीज़ में पुराने डिज़ाइन के दोहराव की बात कही है। वेंचरबीट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल आने वाले सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कंपोनेट के लिहाज़ से थोड़-बहुत ही अपग्रेड होगा। गैलेक्सी एस9 सीरीज़ को अमेरिका और चीन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर जबकि भारत सहित दूसरे बाज़ारों में सैमसंग एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस साल आने वाले गैलेक्सी एस9+ के एक नए 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। दोनों फोन में क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा जो घुमावदार किनारों के साथ आएगा। रिपोर्ट में जहां फोन के रियर से जुड़ी कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर के रियर पर कैमरे के नीचे होने की उम्मीद है। वेंचरबीट ने यह भी दावा किया है कि गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की बिक्री 16 मार्च से शुरू होगी।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, एक डेवलेपर ने सैमसंग के सेटिंग ऐप में ‘Intelligent Scan’ के बारे में देखा। यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो के मुताबिक, सैमसंग ने इंटेलीजेंट स्कैनर के बारे में बताया है कि इसके जरिए आइरिस स्कैनर और फेस अनलॉक सेंसर एक साथ कम रोशनी में भी बेहतर परफॉर्म करेंगे। इस फ़ीचर को आने वाले गैलेक्सी एस9 के अलावा पिछले साल के गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट 8 में भी रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।


सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही 25 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजे हैं। गैलेक्सी एस9 सीरीज़ को सबसे पहले इसी इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में '9' नंबर का ज़िक्र है और गैलेक्सी एस9 में पहले से बेहतर कैमरा दिए जा सकता है। ख़बरों से संकेते मिले हैं कि आने वाले फ्लैगशिप में सैमसंग अपर्चर एफ/1.5 वाला लेंस देगी। एक लीक से यह भी पता चला हि कि इन फोन में 'सुपर स्पीड' कैमरा टेक्नोलॉजी, एक 'सुपर स्लो-मोड' और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन भी होंगे।

गैलेक्सी एस9+ के एक्सक्लूसिव 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को चुनिंदा बाज़ारों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »