सैमसंग गैलेक्सी एस8 में ऑप्टिकल फिगंरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में ऑप्टिकल फिगंरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नई फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी होगी
  • फोन में ऊपर व नीचे की तरफ कर्व्ड डिस्प्ले होगा
  • इस फोन को अगले साल 26 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
विवादों के बीच सैमसंग ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी सैमसंग अगले साल गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च को टालने की कोई योजना नहीं है। सैमसंग हमेशा से अपनी 'एस' सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी इवेंट में लॉन्च करती आई है। और अगर इस बार भी ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि गैलेक्सी एस8 पर काम शुरू हो चुका है। इस स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में लीक में कई खबरें सामने आईं हैं। अब ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट रिकग्निशन होगा जिससे अंगूठे से ही डिस्प्ले को छूने पर फोन इसकी पहचान कर लेगा।

इस लीक की जानकारी वीबो पर मिली है और इसे सबसे पहले सैममोबाइल ने देखा। इस लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी गैलेक्सी एस8 में होम बटन में फिगंरप्रिंट स्कैनर को इंटग्रेट नहीं करेगी। बल्कि इसकी जगह इस स्कैनर को 4के स्क्रीन के नीचे दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बेज़ेल लैस डिज़ाइन और बिना होम बटन के साथ आने की भी उम्मीद है। फोन में ऊपर की तरफ कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। अगर यह लीक सही है तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी वाला पहला स्मार्टफोन होगा। आजकल कई टॉप-एंड स्मार्टफोन में दिखने वाले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की तुलना में इस नए स्कैनर के ज्यादा तेज और सटीक होने की उम्मीद की जा रही है।

इससे पहले आईं खबरों में पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में एक 5.5 इंच 4के (2160x3840 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। स्क्रीन की गैलेक्सी एस8 में 5.5 इंच 4के (2160x3840 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसकी डेनसिटी 806 पीपीआई होगी। गैलेक्सी एस8 में कंपनी का एक्सीनवॉस 8895 प्रोसेसर होगा। कंपनी के मौज़ूदा प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह ही गैलेक्सी एस8 में 6 जीबी रैम हो सकती है। फोन में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन के अगले साल 26 फरवरी को लॉन्च होने की उम्मीद है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 करीब दो हफ्ते देरी से लॉन्च होगा क्योंकि इंजीनियर सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की खामी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ग्राहकों से सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है और रिप्लेसमेंट के तौर पर गैलेक्सी एस7 या एस7 एज दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »