• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 26 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 26 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 26 फरवरी को हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • चीनी टिप्सटर ने गैलेक्सी एस8 के 26 फरवरी को लॉन्च होने का दावा किया है
  • गैलेक्सी एस8 की बिक्री मार्च 2017 में शुरू हो सकती है
  • इस फोन में 6 जीबी रैम दिया जा सकता है
विज्ञापन
सैमसंग का लक्ष्य अब अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को सबसे बेहतर फोन के तौर पर लॉन्च करना है। प्रीमियम सेगमेंट में गैलेक्सी नोट7 के असफल होने के बाद कंपनी की छवि को बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक आईं खबरों में दावा किया गया है कि सैमसंग अपने कथित गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 26 फरवरी को बार्सिलोना में आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च करेगी। अब, चीन के एक फोन टिप्सटर ने भी दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 फोन 26 फरवरी को ही लॉन्च होगा। इसके अतिरिक्त इस नए दावे के अनुसार इस हैंडसेट की बिक्री मार्च में शुरू होगी।

वीबो पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी एस8 में 5.5 इंच 4के (2160x3840 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसकी डेनसिटी 806 पीपीआई होगी। टिप्सटर ने आगे बताया कि गैलेक्सी एस8 में कंपनी का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर होगा। कंपनी के मौज़ूदा प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह ही गैलेक्सी एस8 में 6 जीबी रैम हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन नहीं होगा जिसमें 6 जीबी रैम होगा। हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी सी9 प्रो में भी 6 जीबी रैम दिया गया था।

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी एस8 में 16 मेगापिक्सल व 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। गैलेक्सी एस8 से कम रोशनी में अच्छी तस्वीरें लिए जाने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में सैमसंग का जाना-पहचाना होम बटन नहीं होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन बेज़ेल लेस होगा। खबरें हैं कि सैमसंग एक नए डिज़ाइन पर काम कर रही है जिसके फ्रंट पर कोई होम बटन नहीं होगा और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर ग्लास डिस्प्ले होगा।

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 करीब दो हफ्ते देरी से लॉन्च होगा क्योंकि इंजीनियर गैलेक्सी नोट7 की खामी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Smartphones, Samsung Galaxy S8
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  5. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  6. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  7. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  8. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  9. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  10. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »