सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की प्री-बुकिंग ने 80,000 का आंकड़ा छुआ

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2017 18:52 IST
ख़ास बातें
  • हफ्ते भर के अंदर दोनों हैंडसेट के 80 हज़ार यूनिट प्री-ऑर्डर बुकिंग हुई
  • सैमसंग इंडिया ने दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को किया था लॉन्च
  • सैमसंग इंडिया केसीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने दी जानकारी
सैमसंग के लिए भारतीय मार्केट से राहत की खबर आई है। गैलेक्सी नोट 7 विवाद के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ प्री-ऑर्डर बुकिंग आंकड़ों से कंपनी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। जानकारी दी गई है कि लॉन्च किए जाने के हफ्ते भर के अंदर इन दोनों हैंडसेट के 80 हज़ार यूनिट प्री-ऑर्डर बुकिंग हो चुकी है। याद रहे कि सैमसंग इंडिया ने भारत में अपने दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को लॉन्च किया था।

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने एक न्यूज़ एजेंसी ने कहा, "हमारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद ही खुश हैं। हम इस शानदार प्रतिक्रिया के लिए ग्राहकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ से हमारा बिजनेस और तेज़ी से बढ़ेगा। हम भारतीय मार्केट में अपनी स्थिति और मज़बूत करने में कामयाब होंगे।"
Advertisement

प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों के पास फोन 2 मई से भेजा जाने लगेगा। मिडनाइट ब्लैक रंग वाले वेरिएंट की ज़्यादा मांग होने के कारण इसकी डिलिवरी 12 मई से शुरू होगी।
 

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत भारत में 57,900 रुपये रखी गई है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को 64,900 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों फोन भारत में मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे। भारत में इन स्मार्टफोन को अमेरिका से ज़्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है। अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 720 डॉलर (करीब 46,700 रुपये) है, जबकि गैलेक्सी एस8+ 840 डॉलर (करीब 54,500 रुपये) में उपलब्ध है।
 

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ लॉन्च ऑफर

लॉन्च ऑफर के तहत, सैमसंग हैंडसेट के साथ एक वायरलेस चार्जर मुफ्त देगी। इसके अलावा रिलायंस जियो डबल डेट ऑफर के तहत 309 रुपये के रीचार्ज पर 28 जीबी + 28 जीबी डेटा एक महीने के लिए मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.