• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियो डबल डेटा ऑफरः गैलेक्सी एस8 यूज़र को 309 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा दोगुना डेटा

जियो डबल डेटा ऑफरः गैलेक्सी एस8 यूज़र को 309 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा दोगुना डेटा

जियो डबल डेटा ऑफरः गैलेक्सी एस8 यूज़र को 309 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा दोगुना डेटा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ स्पेशल जियो डबल डेटा ऑफर पेश किया गया
  • हर महीने 309 रुपये का रीचार्ज करके 56 जीबी 4जी डेटा पा सकते हैं
  • ऑफर की अवधि 8 महीने की है
विज्ञापन
सैमसंग इंडिया ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ लॉन्च कर दिए हैं जिनकी कीमत क्रमशः 57,900 और 64,900 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और सैमसंग ने स्पेशल डबल डेटा ऑफर भी पेश किया है। यह ऑफर रिलायंस जियो यूज़र के लिए है जो हर महीने 309 रुपये का रीचार्ज करके 56 जीबी 4जी डेटा पा सकते हैं। ऑफर की अवधि 8 महीने की है, यानी रिलायंस जियो यूज़र को कुल 448 जीबी डेटा मिलेगा।

Galaxy S8 और Galaxy S8+ खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियो डबल डेटा ऑफर जियो धन धना धन ऑफर में मिल रहे डेटा को दोगुना कर देगा। याद रहे कि जियो धन धना धन ऑफर के तहत जियो प्राइम मेंबर 309 और 509 रुपये के रीचार्ज पर तीन महीने की मुफ्त सुविधा पाते हैं। वैसे, आपको धन धना धन ऑफर के तहत हर महीने रिलायंस जियो की ओर से 28 जीबी डेटा दिया जाता है। सैमसंग इस डेटा को दोगुना यानी 56 जीबी कर देगी। इसके लिए अगले 8 महीने तक 309 रुपये के पैक से रीचार्ज कराते रहना होगा।

ऑफर की शुरुआत 5 मई से होगी। इस दिन ही Galaxy S8 और Galaxy S8+ की बिक्री शुरू होगी। और 8 महीने, यानी जनवरी तक चलेगी। इसके अतिरिक्त डबल डेटा ऑफर उन्हीं नंबर को मिलेगा जो प्राइम मेंबर हैं।

इससे पहले रिलायंस जियो ने वीवो स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया था। नए वीवो जियो क्रिकेट मानिया ऑफर के तहत, वीवो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले जियो यूज़र 168 जीबी मुफ्त 4जी डेटा पा सकते हैं। और यह डेटा मौज़ूदा प्लान के साथ मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त होगा। नए क्रिकेट मानिया ऑफर का फायदा पाने के लिए आपके पास वीवो स्मार्टफोन के साथ एक एक्टिव जियो नंबर होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Double Data Offer, Samsung Galaxy S8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  2. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  4. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  6. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  7. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
  8. अलर्ट! पृथ्वी के पास पहुंच रहा है 45 फीट चौड़ा एस्टरॉयड, होगी तबाही?
  9. Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
  10. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »