सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के डिस्प्ले साइज़ का पता चला

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के डिस्प्ले साइज़ का पता चला
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन को इंपोर्ट और एक्सपोर्ट ट्रैकिंग साइट ज़ॉबा पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में सैमसंग के दो स्मार्टफोन को SM-G930R4-5.1 और SM-G935R4.S-5.5 के कोडनेम का ज़िक्र है। इसे क्रमशः गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज माना जा रहा है।

लिस्टिंग में इस्तेमाल किए गए कोडनेम इशारा कर रहे हैं कि गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज क्रमशः 5.1 और 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह लिस्टिंग उन टेस्ट यूनिट की है जिन्हें बुधवार को दक्षिण कोरिया से भारत लाया गया था।

गौरतलब है कि लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज+ वेरिएंट का ज़िक्र नहीं है। इस वेरिएंट को बाकी दो मॉडल के साथ ही लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

हफ्ते की शुरुआत में गैलेक्सी एस7 दो बेंचमार्क साइट पर कथित तौर पर लिस्ट किया गया था जिससे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। बेंचमार्क रिज़ल्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा और सैमसंग एक्सीनॉस 8890 चिपसेट व 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इसमें 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी जानकारी सामने आई थी। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।

उम्मीद है कि सैमसंग एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो से पहले अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2016 इवेंट में इन हैंडसेट को पेश करेगी जिसे 20 फरवरी को आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में मीडिया इनवाइट नहीं भेजा गया है। गौर करने वाली बात है कि एलजी और सोनी ने इस ट्रेड शो के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »