सैमसंग गैलेक्सी एस7, एस7 एज और एस7 एज+ स्मार्टफोन एक साथ होंगे लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस7, एस7 एज और एस7 एज+ स्मार्टफोन एक साथ होंगे लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 के तीन वेरिएंट एक साथ लॉन्च करेगी। एक नामी टिप्सटर ने दावा किया है कि दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी की योजना सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज+ हैंडसेट को एक साथ इवेंट में लॉन्च करने की है। हालांकि, इवेंट की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि सैमसंग की योजना गैलेक्सी एस7 के तीनो वेरिएंट को एक साथ पेश करने की है। इस सूची से सैमसंग गैलेक्सी एस7 प्लस का नाम नहीं है। इस वक्त पर यह साफ नहीं है कि सैमसंग ने इस वेरिएंट को कभी भी नहीं पेश करने का फैसला किया है या इसे बाद में लॉन्च करने का।

कई रिपोर्ट तो इस ओर ही इशारा कर रहे हैं कि सैमसंग, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस इवेंट में अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट को पेश करेगी। यह इवेंट 22 से 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। गैलेक्सी एस7 शानदार स्पेसिफिकेशन वाला हैंडसेट होगा। इसमें आइरिस स्कैनर जैसे फ़ीचर दिए जाएंगे। इससे पहले सैमसंग द्वारा 20 फरवरी को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2016 इवेंट आयोजित करने की जानकारी सामने आई थी।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस7 5.1 इंच के डिस्प्ले और गैलेक्सी एज 5.5 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होंगे। इन हैंडसेट में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा-कोर या स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में 4 जीबी के रैम होने का भी पता चला है। स्टोरेज के लिहाज से हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट होंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/1.7 एपरचर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  3. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  4. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  5. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  6. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  7. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  8. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  9. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  10. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »