सैमसंग गैलेक्सी एस7 के 'एक्टिव' वेरिएंट की हुई पुष्टि

सैमसंग गैलेक्सी एस7 के 'एक्टिव' वेरिएंट की हुई पुष्टि
विज्ञापन
दो साल पहले सैमसंग गैलेक्सी एस5 के साथ गैलेक्सी एस5 नियो, गैलेक्सी एस5 एक्टिव, गैलेक्सी एस5 मिनी वेरिएंट भी लॉन्च किए थे। हालांकि, पिछले साल कंपनी ने खुद को गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज और गैलेक्सी एस6 एक्टिव तक ही सीमित रखा। अब खबर है कि दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने गैलेक्सी एस7 सीरीज का एक्टिव वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। इसका खुलासा गूगल प्ले पर सैमसंग ऐप की लिस्टिंग में डिवाइस के ज़िक्र से हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन के 'एक्टिव' वेरिएंट में पानी, धूल और अन्य चीज़ोंसे प्रोटेक्शन मौजूद होती है। वैसे तो कंपनी ने गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज को भी वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाया है। लेकिन वह गैलेक्सी एस7 एक्टिव भी लॉन्च कर सकती है। इसका खुलासा गूगल प्ले पर सैमसंग लेवल ऐप की लिस्टिंग से हुआ। गौर करने वाली बात है कि पिछले हफ्ते भी गैलेक्सी एस7 एक्टिव ऊर्फ एसएम-जी891ए के बारे में जानकारी सामने आई थी।

गूगल प्ले पर सैमसंग लाइव ऐप में सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव का भी नाम लिखा था। हालांकि, इसके अलावा स्मार्टफोन के बारे में और कोई खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी एस7 वाले होंगे। लेकिन डिजाइन अलग होगा और इसमें सेना-स्तर की प्रोटेक्शन भी मौजूद होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस6 एक्टिव की तरह गैलेक्सी एस7 एक्टिव में भी फ्लैगशिप मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ी बैटरी हो सकती है।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 एक्टिव के अलावा मिनी वर्ज़न लॉन्च किए जाने के भी कयास हैं। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 मिनी को आईफोन एसई के टक्कर में उतारा जाएगा। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »