• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S25 FE Sale Live: 256GB की कीमत में मिलेगा 512GB स्टोरेज वेरिएंट, बैंक ऑफर अलग से!

Samsung Galaxy S25 FE Sale Live: 256GB की कीमत में मिलेगा 512GB स्टोरेज वेरिएंट, बैंक ऑफर अलग से!

Samsung ने बताया है कि Galaxy S25 FE के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512GB वेरिएंट में अपग्रेड मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 FE Sale Live: 256GB की कीमत में मिलेगा 512GB स्टोरेज वेरिएंट, बैंक ऑफर अलग से!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 FE के 8GB + 128GB बेस कॉन्फिगरेशन का प्राइस 59,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Galaxy S25 FE के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये रखी गई है
  • इसे खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों को 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा
  • 24 महीनों तक की No Cost EMI भी बनवा सकते हैं ग्राहक
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 FE की सेल भारत में अब शुरू हो चुकी है और स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ कुछ शुरुआती ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जो ग्राहकों को काफी लुभा सकते हैं। Samsung Galaxy S25 FE में 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, चिपसेट Samsung का Exynos 2400 है और ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर बेस्ड One UI 8 है। Samsung ने वादा किया है कि फोन को सात वर्षों के लिए OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराए जाएंगे।

Samsung Galaxy S25 FE price in India, sale offers

Samsung Galaxy S25 FE के 8GB + 128GB बेस कॉन्फिगरेशन का प्राइस 59,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 77,999 रुपये है। फोन को White, Icyblue और Jetblack कलर्स में खरीदा जा सकता है।

कुछ लुभावने शुरुआती ऑफर्स भी हैं। Samsung ने बताया है कि इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512GB वेरिएंट में अपग्रेड मिलेगा, यानी कीमत कम स्टोरेज वाले वेरिएंट की देनी होगी और मिलेगी ज्यादा स्टोरेज। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का बैंक ऑफर भी है, साथ ही 24 महीनों के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी हैं। Galaxy S25 FE देश में Samsung के ऑनलाइन स्टोरेज, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और Samsung के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy S25 FE specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 में 6.7 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के लिए Vision Booster और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन Exynos 2400 पर काम करता है और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर बेस्ड One UI 8 चलाता है। 

Samsung Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का शूटर है। इसमें Galaxy S24 FE की तुलना में बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। स्मार्टफोन में 4,900mAh बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन की थिकनेस 7.4mm और वजन 190 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  3. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  6. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  8. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  10. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »