Samsung Galaxy S24 Ultra में हो सकता है 48 मेगापिक्सल जूम कैमरा

Samsung Galaxy S24 Ultra के साथ Galaxy S24 और Galaxy S24+ को भी लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 20:35 IST
ख़ास बातें
  • इसके साथ Galaxy S24 और Galaxy S24+ को भी लॉन्च किया जा सकता है
  • सैमसंग ने हाल ही में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पेश किए थे
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Galaxy S23 Ultra की जगह लेगा

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Galaxy S23 Ultra की जगह लेगा। Samsung Galaxy S24 Ultra के साथ Galaxy S24 और Galaxy S24+ को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा 5x जूम के साथ हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग ने पहले इसमें 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा देने की योजना बनाई थी लेकिन इमेज की आउटपुट क्वालिटी को लेकर आशंकाओं के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। Samsung Galaxy S23 में 6.8 इंच Edge QHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले और क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट दिया था। इस स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

सैमसंग ने भारत में Galaxy A54 5G का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को लगभग छह महीने तीन कलर्स, Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Violet में पेश किया गया था। नया Awesome White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। 

इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है। इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इस पर 2,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक की पेशकश कर रही है। इसे ICICI बैंक और SBI बैंक के कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इससे Samsung Galaxy A54 5G का प्राइस घटकर 34,999 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट और EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है।  
Advertisement



Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.