इन Samsung स्मार्टफोन पर आ रहा है कार क्रैश डिटेक्शन फीचर!

सेंसर टास्कर ऐप पर दिखाई दिया, जो यूजर्स को कॉन्टेक्स्ट के आधार पर उन टास्क को अपने आप करने के लिए ऑटोमेट करने की अनुमति देता है, जिन्हें करने के लिए फोन को मूल रूप से प्रोग्राम नहीं किया गया है।

इन Samsung स्मार्टफोन पर आ रहा है कार क्रैश डिटेक्शन फीचर!
ख़ास बातें
  • Galaxy Z Fold 5 में 'कार क्रैश डिटेक्ट वेकअप' नाम का एक सेंसर देखा गया
  • Samsung Galaxy S24 सीरीज में भी पाया गया है समान सेंसर
  • यह एक कंपोजिट वर्चुअल सेंसर है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 सीरीज और Samsung Galaxy Z Fold 5 को कथित तौर पर जल्द ही कार क्रैश डिटेक्शन (Car Crash Detection) फीचर मिल सकता है। एक डेवलपर द्वारा गैलेक्सी Galaxy Z Fold 5 में 'कार क्रैश डिटेक्ट वेकअप' नाम का एक नया सेंसर देखा गया, जिससे अटकलें लगाई गई हैं कि दक्षिण कोरियाई कंपनी इस फीचर को अपने फ्लैगशिप फोन में ला सकती है। बता दें कि Apple और Google दोनों ही अपने स्मार्टफोन पर इस फीचर को उपलब्ध करा रहे हैं, जिनमें iPhone 14 और उससे नए डिवाइस और अमेरिका में Pixel 4 और उससे नए डिवाइस शामिल हैं।

डिवाइस में छिपे हुए सेंसर का पता सबसे पहले Android Police के मिशाल रहमान ने लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर टास्कर ऐप पर दिखाई दिया, जो यूजर्स को कॉन्टेक्स्ट के आधार पर उन टास्क को अपने आप करने के लिए ऑटोमेट करने की अनुमति देता है, जिन्हें करने के लिए फोन को मूल रूप से प्रोग्राम नहीं किया गया है। रहमान को हैंडसेट के सभी सेंसरों की लिस्ट में 'स्पेशल ट्रिगर' मोड के साथ कार क्रैश डिटेक्ट वेकअप नाम का एक सेंसर मिला। यह एक कंपोजिट वर्चुअल सेंसर है, जिसका मतलब है कि यह कई फिजिकल सेंसर से डेटा लेता है और इसे पढ़ने के लिए प्रोसेस करता है कि क्या कोई कार दुर्घटना हुई है।

डेवलपर द्वारा Samsung Galaxy S24 सीरीज में भी एक समान सेंसर पाया गया था। दोनों मामलों में कथित तौर पर डिजाइन में बैचिंग सेंसर इवेंट को अस्वीकार कर दिया गया है, जिससे कार दुर्घटना की रिपोर्ट करने में किसी भी देरी को खत्म करने की संभावना हो। इस प्रकार, यह यूजर को तुरंत नोटिफिकेशन फ्लैश कर सकता है और जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सेवाओं को सूचित कर सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में Samsung के One UI 6.1 बिल्ड में मोकामोबाइल नाम के एक छिपे हुए ऐप की जानकारी भी दी गई है, जिसमें कार क्रैश सेंसर को शुरू करने और बंद करने के लिए कोड हैं। हालांकि, मोकामोबाइल ओएस स्किन के पुराने वर्जन में भी मौजूद था, जिसमें Galaxy Z Fold 5 के लिए One UI 5.1.1 बिल्ड के साथ-साथ Galaxy S23 Ultra के लिए One UI 6.0 बिल्ड भी शामिल था। यह अजीब है क्योंकि बाद वाला कार क्रैश डिटेक्शन सेंसर से लैस नहीं है।

यह सब दो संभावित परिदृश्यों की ओर इशारा करता है। पहला यह है कि सैमसंग वास्तव में उपर्युक्त स्मार्टफोन में फीचर लाने पर काम कर रहा है और जब कोड कुछ समय के लिए तैयार था, तो सेंसर को आखिरकार Galaxy Z Fold 5 में लगा दिया गया। यदि यह सच है, तो अंतिम बदलाव और टेस्ट के लिए देरी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है और यह कहा जा सकता है कि कार क्रैश डिटेक्शन फीचर जल्द ही रिलीज हो सकता है।

दूसरी ओर, स्मार्टफोन निर्माता कई बार अधूरे या पूरी तरह से बंद कर दिए गए फीचर्स के कोड के साथ ही सॉफ्टवेयर को रिलीज कर देते हैं। मोकामोबाइल ऐप उनमें से एक हो सकता है। फिलहाल, सैमसंग ने अपने फोन में कार क्रैश डिटेक्शन फीचर लाने के किसी प्लान को शेयर नहीं किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »