Samsung के Galaxy S24+ में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 3 SoC

इस सीरीज के Galaxy S24 में Exynos 2400 चिपसेट हो सकता है। पिछले वर्ष पेश की गई Galaxy S23 के सभी स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया था

Samsung के Galaxy S24+ में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 3 SoC

इस सीरीज के Galaxy S24 में Exynos 2400 चिपसेट हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज के Galaxy S24 में Exynos 2400 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में कुछ धीमी UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने UFS 4.0 को तेज स्पीड और एफिशिएंसी के साथ पेश किया था
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy Unpacked 17 जनवरी को आयोजित होगा। इस इवेंट में Galaxy S24 को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Galaxy S24 में Exynos 2400 चिपसेट हो सकता है। पिछले वर्ष पेश की गई Galaxy S23 के सभी स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया था। 

टिप्सटर Tarun Vats ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा है कि देश में इस सीरीज के Galaxy S24+ में Snapdragon 8 Gen 3 SoC हो सकता है। Galaxy S24 में Exynos 2400 SoC और Galaxy S24 Ultra में Snapdragon का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Galaxy S24+ के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये या 1,05,999 रुपये से शुरू हो सकता है। इस सीरीज के Galaxy S24 Ultra के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,34,999 रुपये या 1,35,999 रुपये हो सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Ishan Agarwal ने X पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स के कलर्स की जानकारी दी थी। Galaxy S24 को देश में ग्रे, येलो, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Galaxy S24+ के लिए वॉयलेट और ब्लैक और Galaxy S24 Ultra के टाइटेनियम ग्रे, येलो, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन्स में ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन कलर्स सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर एक्सक्लूसिव हो सकते हैं। 

इस सीरीज के बेस वेरिएंट Galaxy S24 में कुछ धीमी UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। इसका कारण सैमसंग की कॉस्ट घटाने की कोशिश हो सकता है। दक्षिण कोरिया के ब्लॉग Naver ने एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S24 के 128 GB वर्जन में UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि,  Galaxy S24 के अन्य स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज हो सकती है। सैमसंग की 7 V-NAND मेमोरी पर बेस्ड UFS 4.0 की तुलना में UFS 3.1 धीमी है। पिछले वर्ष कंपनी ने UFS 4.0 को तेज स्पीड और पावर एफिशिएंसी के साथ पेश किया था। Galaxy S24 Ultra की क्वाड कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर, 5x टेलीफोटो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • कमियां
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरडका-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  3. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  4. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  6. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  8. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  9. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »