Samsung Galaxy S22 Ultra 5G मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, आया तगड़ा ऑफर

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, आया तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की एज QHD+डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 Ultra 5G बीते साल ज्यादा कीमत होने की वजह से नहीं खरीदा था तो अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। जी हां सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर कम दामों में मिल रहा है। आइए के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील के साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S22 Ultra 5G की कीमत


Samsung Galaxy S22 Ultra 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 1,31,999 रुपये है, हालांकि यह 31 प्रतिशत छूट के बाद 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि यह फोन बीते साल फरवरी में 1,18,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन 30,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

बैंक ऑफर
बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत छूट यानी कि 1000 रुपये तक लाभ मिल सकता है। वहीं PNB क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 12 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसमें 1500 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 88,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। अगर इस फोन को ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो यह 3,076 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी उपलब्ध है।


Samsung Galaxy S22 Ultra के स्‍पेसिफ‍िकेशंस


Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 40 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा40-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »