Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

गैलेक्सी S22 फैमिली के सभी इंडियन वर्जन में भी क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है।

Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होने के नाते Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को S पेन के सपोर्ट से लैस किया गया है

ख़ास बातें
  • पिछले साल आई गैलेक्सी S21 सीरीज के मुकाबले इस सीरीज में कई अपग्रेड हैं
  • Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को S पेन के सपोर्ट से लैस किया गया है
  • सभी फोन्‍स में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन्‍स को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। पिछले हफ्ते गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 वर्चुअल इवेंट में ये डिवाइसेज अनवील की गई थीं। गैलेक्सी S22 सीरीज में पिछले साल आई गैलेक्सी S21 सीरीज के मुकाबले कई अपग्रेड हैं। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होने के नाते Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को S पेन के सपोर्ट से लैस किया गया है, ताकि यूजर्स को गैलेक्‍सी नोट स्‍मार्टफोन्‍स जैसा फील मिल सके। गैलेक्सी S22 फैमिली के सभी इंडियन वर्जन में भी क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है। गैलेक्सी S22 सीरीज के लिए प्री ऑर्डर 23 फरवरी 2022 से शुरू होंगे। 
 

सैमसंग Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के इंडिया में दाम

भारत में सैमसंग Galaxy S22 की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 72,999 रुपये तय की गई है। यह फोन 8GB + 256GB मॉडल में भी आता है, जिसके दाम 76,999 रुपये हैं। वहीं, सैमसंग Galaxy S22+ स्‍मार्टफोन की शुरुआत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 84,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 256GB ऑप्‍शन के दाम 88,999 रुपये हैं। 

बात करें, सैमसंग Galaxy S22 Ultra की, तो इसके शुरुआती दाम 12GB + 256GB ऑप्‍शन के लिए 1,09,999 रुपये हैं। इसका टॉप वैरिएंट 12GB + 512GB मॉडल है, जिसकी कीमत 1,18,999 रुपये है। ग्‍लोबल लेवल पर सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra को 8GB + 128GB और 12GB + 1TB ऑप्‍शंस में पेश किया है, जिनका इंडिया में अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है।

इंडिया में सैमसंग Galaxy S22 सीरीज की उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन ये डिवाइसेज प्री-रिजर्वेशन के लिए मौजूद हैं।

सैमसंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ भारत में ग्रीन, फैंटम ब्लैक और फैंटम वॉइट ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन का 12GB + 256GB मॉडल- बरगंडी, फैंटम ब्लैक और फैंटम वाइट कलर ऑप्‍शंस में आएगा। 12GB + 512GB स्‍टोरेज वैरिएंट बरगंडी और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में मिलेगा। 
 

Samsung Galaxy S22 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy S22 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिसके ऊपर वन UI 4.1 की लेयर है। फोन में 6.1 इंच का फुल-HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। यह 48 से 120Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ पैनल से प्रोटेक्‍टेड है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f / 1.8 वाइड-एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर भी है। सेल्‍फी के लिए 10 मेगापिक्‍सल का सेंसर दिया गया है। 

तमाम कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है। यानी यह काफी हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रहेगी। 

सैमसंग ने Galaxy S22 को 3700mAh की बैटरी के साथ पैक किया है जो 25W तक वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस पॉवरशेयर भी दिया गया है। डिवाइस का वजन 168 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy S22+ के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

सैमसंग Galaxy S22+ काफी हद तक Galaxy S22 जैसा है। इसमें भी Android 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 की लेयर, स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर और वही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि गैलेक्सी S22 की तुलना में इसमें 6.6-इंच का फुल-HD + डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। रिफ्रेश रेट वही है, जो Galaxy S22 में था। यह फोन Wi-Fi 6E के साथ-साथ अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है साथ में 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पॉवरशेयर सपोर्ट भी है। 
 

Samsung Galaxy S22 Ultra के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह डिवाइस भी वन UI 4.1 की लेयर के साथ एंड्रॉयड 12 पर चलती है। फोन में 6.8-इंच का एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका गेम मोड में डायनामिक रिफ्रेश रेट 1-120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। Galaxy S22 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा है। साथ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर कैमरा भी दिया गया है। फोन में 40 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में मिलता है। सैमसंग ने इस फोन को S पेन स्‍टायलस से बंडल किया है। बैटरी 5000mAh की है, जो 45 वॉट की वायर्ड और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 229 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »