• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra के कथित रेंडर्स आए सामने, कैमरा व डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra के कथित रेंडर्स आए सामने, कैमरा व डिज़ाइन की मिली झलक

रेंडर में देखा जा सकता है कि फोन में सेंट्रल होल-पंच कटआउट, स्लिम बेजल्स और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर स्थित फ्लैश लाइट कैमरा मॉड्यूल के बाहर स्थित की गई है, न कि मॉड्यूल के अंदर जो कि ज्यादातर फोन में देखा जा चुका है।

Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra के कथित रेंडर्स आए सामने, कैमरा व डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy S21 ultra में मौजूद हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 फोन का रियर कैमरा पैनल का डिज़ाइन थोड़ा अनोखा होगा
  • अगले साल जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में मिली है। गैलेक्सी एस21 सीरीज़ (आधिकारिक नाम नहीं है) पिछले कई समय से खबरों में बनी हुई है, हालांकि Samsung ने आगामी फ्लैगशिप लाइन-अप स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में गैलेक्सी एस21 और इसका प्लस वेरिएंट व अल्ट्रा वेरिएंट शामिल होगा। सामने आए लीक रेंडर्स में सैमसंग गैलेक्सी एस21 का डिज़ाइन देखने को मिला है, जो कि होल-पंट कटआउट और बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ काफी हद तक Samsung Galaxy S20 जैसा लगता है।

Samsung Galaxy S21 के रेंडर्स को OnLeaks के कॉलेब्रेशन के साथ Voice द्वारा साझा किया गया है। इन रेंडर्स में दिखा डिज़ाइन काफी हद तक Galaxy S20 सीरीज़ जैसा ही है। रेंडर में देखा जा सकता है कि फोन में सेंट्रल होल-पंच कटआउट, स्लिम बेजल्स और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा पैनल वर्टिकली कैमरा मॉड्यूल में स्थित है, जिसका डिज़ाइन थोड़ा अनोखा है। फोन के बैक पैनल पर स्थित फ्लैश लाइट कैमरा मॉड्यूल के बाहर स्थित की गई है, न कि मॉड्यूल के अंदर जो कि ज्यादा फोन में देखा जा चुका है। रिपोर्ट का कहना है कि इस फोन में 6.2 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका डायमेंशन Galaxy S20 होगा, वहीं कैमरा बंप के साथ यह 9mm मोटा होगा।

Samsung Galaxy S21 Ultra की बात करें, तो Voice द्वारा अलग रिपोर्ट में साझा किए रेंडर्स में फोन का कर्व्ड डिस्प्ले और स्क्रीन देखने को मिली है। स्क्रीन को लेकर कहा गया है कि यह 6.7 इंच और 6.9 इंच के बीच की होगी। बैक पैनल पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल चार कैमरा सेंसर्स के साथ स्थित है, जिसके साथ फ्लैश भी मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का डायमेंशन 165.1x75.6x8.9mm है और कैमरा बंप के साथ मोटापा 10.8mm है। बताया जा रहा  है कि यह फोन S पेन सपोर्ट के साथ आएगा, लेकिन फोन में इस पेन के लिए कोई स्लॉट नहीं दिया जाएगा।

Samsung ने गैलेक्सी एस21 सीरीज़ की रिलीज़ तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह बताया है कि इन स्मार्टफोन के नाम क्या कुछ होंगे। हालांकि, हाल ही की रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस नए लाइनअप को अगले साल जनवरी में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, गैलेक्सी एस21 सीरीज़ स्मार्टफोन को 5 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो होंगे- ग्रे, पिंक, सिल्वर, वॉयलेट और व्हाइट। वहीं, कंपनी इनके साथ Galaxy Buds 2 को भी पेश कर सकती हैं, जिसमें ब्लैक, सिल्वर और वॉयलेट कलर ऑप्शन मौजूद हो सकते हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »