Samsung Galaxy S10+ का नाम हो सकता है Samsung Galaxy S10 Pro

कंपनी के प्रीमियम वेरिएंट का नाम Galaxy S10+ नहीं बल्कि Samsung Galaxy S10 Pro होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10+ का नाम Galaxy S10 Pro होगा
  • Samsung Galaxy S10+ की फोटो लीक, मिली डुअल फ्रंट कैमरा की झलक
  • न्यूरो गेम बूस्टर के साथ आ सकता है सैमसंग का प्रीमियम वेरिएंट

Samsung Galaxy S10+ का नाम हो सकता है Samsung Galaxy S10 Pro

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग अगले महीने Samsung Galaxy S10 सीरीज़ को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट के जरिए अहम जानकारी सामने आ रही हैं, खासतौर से कंपनी के प्रीमियम वेरिएंट Samsung Galaxy S10+ के बारे में। हाल ही में एक टिप्स्टर ने कहा कि कंपनी के प्रीमियम वेरिएंट का नाम Galaxy S10+ नहीं बल्कि Samsung Galaxy S10 Pro होगा।

हैंडसेट की एक तस्वीर भी लीक हुई है। कंपनी ने हाल ही में एक पेटेंट फाइल किया है जिससे इस बात का संकेत मिला है कि स्मार्टफोन में न्यूरो गेम बूस्टर नाम का नया सॉफ्टवेयर होगा। टिप्स्टर आइस यूनिवर्स द्वारा लाइव इमेज़ को भी लीक किया गया था। तस्वीर इस बात की और इशारा कर रही थी कि प्रीमियम वेरिएंट डुअल फ्रंट सेंसर से लैस होगा।

कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र था कि Samsung Galaxy S10 सीरीज़ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले से लैस हो सकती है। इसका मतलब सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सेल्फी सेंसर के लिए छेद होगा। इसके अलावा टिप्स्टर Max.J ने दावा किया है कि कंपनी के प्रीमियम वेरिएंट को सैमसंग गैलेक्सी एस10+ के बजाय Samsung Galaxy S10 Pro के नाम से उतारा जाएगा।

सेरेमिक वर्जन ब्लैक और मेटालिक फिनिश के साथ मिलेगा। सेरेमिक वर्जन स्पेशल एडिशन वेरिएंट होगा जिसकी कीमत 1,600 यूरो (लगभग 129,600 रुपये) हो सकती है। याद करा दें कि, लीक हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ की शुरुआती कीमत 779 यूरो (लगभग 63,100 रुपये) होगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Samsung ने नए सॉफ्टवेयर न्यूरो गेम बूस्टर के लिए यूरोपियन यूनियन आईपी ऑफिस में नए ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के प्रीमियम वेरिएंट में इस नए गेमिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद है कि अगले महीने 20 फरवरी को आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में 5 जी वेरिएंट को भी उतारा जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  2. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  5. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  6. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  7. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  8. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  9. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  10. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.