Samsung Galaxy S10+ पर हो रही है Android 11 की टेस्टिंग

Samsung Galaxy S10+ को एंड्रॉयड आर के साथ लिस्ट किया गया है। इस एंड्रॉयड वर्ज़न को लॉन्च होने के बाद एंड्रॉयड 11 के नाम से भी जाना जाएगा।

Samsung Galaxy S10+ पर हो रही है Android 11 की टेस्टिंग
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस10+ को बीते साल ही एंड्रॉयड 10 के साथ अपडेट किया गया था
  • अपडेट के बाद गैलेक्सी एस10+ One UI के सबसे लेटेस्ट वर्ज़न पर काम करेगा
  • अभी एंड्रॉयड 11 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है
विज्ञापन
Google ने इस महीने की शुरुआत में ही Android 11 का डेवलपर प्रिव्यू ज़ारी किया था। अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में Poco ने ऐलान किया था कि Poco X2 में वह एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आएगी। अब देखने में आ रहा है कि सैमसंग ने भी इस लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 वर्ज़न की टेस्टिंग अपने Galaxy S10+ में शुरू कर दी है। 2019 में सैमसंग के गैलेक्सी एस10+ फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया गया था। अब इसे बेंचमार्क साइट Geekbench पर एंड्रॉयड आर के साथ लिस्ट किया गया है।

Galaxy S10+ को एंड्रॉयड आर के साथ लिस्ट किया गया है। इस एंड्रॉयड वर्ज़न को लॉन्च होने के बाद एंड्रॉयड 11 के नाम से भी जाना जाएगा। इसे सबसे पहले Mysmartprice के द्वारा रिपोर्ट किया गया था। हाल ही में हुई गीकबेंच की यह लिस्टिंग कुछ ज्यादा जानकारी नहीं देती है। सिर्फ SM-G975F मॉडल नंबर सामने आया है। यह फोन एंड्रॉयड आर पर काम कर रहा है और इसे बेंचमार्क किया गया है।
 
samsung

भले ही बेंचमार्क साइट पर गैलेक्सी एस10+ को एंड्रॉयड आर के साथ लिस्ट किया गया है। लेकिन इसे Galaxy S20 सीरीज़ से पहले यह अपडेट मिलने की संभावना कम है। Samsung हाल के दिनों में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को नए एंड्रॉयड अपटेड वर्ज़न के साथ अपडेट करने में काफी एक्टिव रही है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में गैलेक्सी एस10+ को एंड्रॉयड 10 के साथ अपडेट किया था। लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 9 के साथ आया था।

हम उम्मीद कर सकते हैं कि एंड्रॉयड आर के अपडेट के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस10+ One UI के सबसे लेटेस्ट वर्ज़न पर काम करेगा। सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन को 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट की गारंटी देती है। गैलेक्सी एस10 प्लस अपडेट के योग्य है। अभी गूगल द्वारा एंड्रॉयड 11 को लॉन्च करने में समय है। ऐसे में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को कस्टमाइज़ेशन में काफी वक्त मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • कमियां
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9820
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S10 Plus, Samsung, Android 11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »